पर्दे पर रोमांस करते दिखेंगे सुशांत और आलिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई युवा जोड़ियों को साइन करने में निर्माता अब दिलचस्पी दिखाने लगे हैं। वरुण धवन-यामी गौतम, अर्जुन कपूर-दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर-आलिया भट्ट, सिद्वार्थ मल्होत्रा-श्रद्वा कपूर, सिद्वार्थ कपूर-परिणीति चोपड़ा जैसी नई फ्रेश जोड़िया आप बड़े पर्दे पर देख चुके हैं।
इस लिस्ट में अब एक और नया नाम जुड़ने जा रहा है। आलिया भट्ट और सुशांत राजपूत का। बताया जा रहा है कि होमी अदजानिया ने अपनी अगली लव स्टोरी बेस मूवी के लिए इस जोड़ी को साइन किया है।
वैसे आलिया और सुशांत दोनों ही धीरे-धीरे सिनेमाप्रेमियों के दिलों पर राज करते जा रहे हैं। इस मामले में आलिया जहां बैक टू बैक हिट फिल्में दे रही हैं तो वहीं सुशांत को उनके हर किरदार में तारीफ मिल रही है।
ऐसे में इन दोनों की पर्दे पर जोड़ी दर्शकों को थिऐटर तक खींच कर ला सकती है।
'राब्ता' में दिख सकती है यह फ्रेश जोड़ी
बताया जा रहा है कि निर्देशक होमी अदजानिया की इस फिल्म का नाम 'राब्ता' होगा। राब्ता एक प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म होगी। होमी इससे पहले 'कॉकटेल' और 'फाइडिंग फैनी' जैसी फिल्में बना चुके हैं।
निर्माताओं को पूरा विश्वास है कि आलिया भट्ट और सुशांत सिंह राजपूत की जोड़ी को खूब पंसद किया जाएगा। खासतौर पर टीनेजर्स को यह जोड़ी जरूर पसंद आएगी।
आलिया की पिछली फिल्म 'टू स्टेट' बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी तो वहीं आमिर की 'पीके' में सुशांत के छोटे से रोल को नोटिस किया गया था। सुशांत की अगली फिल्म 'व्योमकेश बख्शी' रिलीज से पहले ही चर्चा में हैं।