खुशी मुखर्जी के सनसनीखेज दावे के बाद पत्नी संग जामनगर पहुंचे सूर्यकुमार, मामले पर नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
Suryakumar Yadav Reaches Jamnagar: भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव हाल ही में जामनगर एयरपोर्ट पर पत्नी के साथ स्पॉट हुए। खास बात ये रही कि उनके चेहरे पर खुशी मुखर्जी के आरोपों के चलते कोई शिकन नजर नहीं आई।
विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
हालांकि खुशी मुखर्जी के लिए ये कोई नई बात नहीं है। वो कई विवादों में रह चुकी हैं या यूं कहें कि वो खुद विवादों को न्योता देती हैं। साल 2015 में अभिनेत्री खुशी मुखर्जी भोपाल में एक बड़े विवाद में फंस गई थीं, जब उन्होंने एक होटल के नाबालिग कर्मचारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। खुशी का कहना था कि देर रात होटल कर्मचारी उनके कमरे में घुसा और सोते समय गलत तरीके से छूने की कोशिश की, जिसके बाद वह शोर मचाने पर भाग गया। यह मामला तब और सुर्खियों में आ गया जब एक लोकल न्यूज चैनल ने लाइव टीवी शो में खुशी और आरोपी का आमना-सामना कराया, जहां गुस्से में आकर खुशी ने कैमरे के सामने उस नाबालिग को थप्पड़ मार दिया। होटल प्रबंधन ने हालांकि खुशी के आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया था कि वह नशे की हालत में फर्श पर सो रही थीं और कर्मचारी सिर्फ उन्हें बेड पर शिफ्ट करने की कोशिश कर रहा था।
यह खबर भी पढ़ें: कौन हैं खुशी मुखर्जी? क्रिकेटर SKY पर लगाए आरोप;10 साल पहले भोपाल केस से मिली थी चर्चा, बनाती हैं 18+ कंटेंट
ड्रेसिंग सेंस को लेकर कई बार ट्रोल हो चुकी हैं खुशी
इतना ही नहीं, अपने कपड़ों को लेकर खुशी कई बार ट्रोलिंग का सामना कर चुकी हैं। कुछ महीने पहले वो किसी पब्लिक इवेंट में एक ऐसी ड्रेस पहनकर आ गई थीं कि राह चलते एक शख्स ने उन्हें देखकर कमेंट कर दिया था कि इन्हें कपड़े पहनाओ। खुशी को 18+ कंटेंट अपलोड करने के लिए भी जाना जाता है। वो अपनी बोल्ड और ग्लेमरस फोटोज को सार्वजनिक तौर पर खुद ही शेयर कर चुकी हैं।