फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   surgical strike prasoon joshi write a new song

प्रसून जोशी ने लिखा सर्जिकल स्ट्राइक एंथम, कैलाश खेर देंगे अपनी आवाज

Fri, 28 Sep 2018 04:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 28 Sep 2018 04:44 PM IST
विज्ञापन
surgical strike prasoon joshi write a new song
prasoon joshi

पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक के दो साल पूरे हो गए हैं। 28 सितंबर 2016 को भारत ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक किया था। इस मौके पर गीतकार प्रसून जोशी ने भारतीय सैनिकों के सम्मान में एक गाना लिखा है। इस गाने को कैलाश खेर ने आवाज दी है।

विज्ञापन


प्रसून जोशी के इस गाने के बोल हैं 'मेरा देश मेरी जान'। गाने की परफॉर्मेंस दिल्ली के इंडिया गेट पर 30 सितंबर को होगी। इससे पहले भी कैलाश खेर इस तरह के देशभक्ति के गानों को गाते नजर आ चुके हैं। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि उरी में सेना के ठिकाने पर हमले के जवाब में भारतीय सेना ने 29 सितंबर 2016 को नियंत्रण रेखा के पार जाकर आतंकवादियों के सात ठिकानों को तबाह करने के लिए सर्जिक्ल स्ट्राइक की थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना का कहना था कि उसके विशेष दस्ते की इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में वे आतंकवादी मारे गए जो भारतीय सीमा में घुसपैठ की फिराक में थे।रक्षा मंत्री ने पिछले सप्ताह कहा था कि सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर 28 से 30 सितंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed