फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Supriya Sobti Gupta Caught Out Trailer Out documentary Film Based on biggest Match Fixing Scandal

Caught Out: जारी हुआ 'कॉट आउट' का ट्रेलर, सबसे बड़े मैच फिक्सिंग स्कैंडल पर बनी है डॉक्यूमेंट्री

Thu, 09 Mar 2023 01:16 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Thu, 09 Mar 2023 01:16 PM IST
सार

सुप्रिया सोबिती गुप्ता की निर्देशित डॉक्यूमेंट्री कॉट आउट का ट्रेलर जारी हुआ है। यह फिल्म 17 मार्च को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। यह फिल्म मैच फिक्सिंग के ऊपर आधारित है।

विज्ञापन
Supriya Sobti Gupta Caught Out Trailer Out documentary Film Based on biggest Match Fixing Scandal
Caught Out - फोटो : social media

विस्तार

सुप्रिया सोबिती गुप्ता की निर्देशित डॉक्यूमेंट्री कॉट आउट फिल्म 17 मार्च को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। यह फिल्म भारत में क्रिकेट क्रेज और मैच फिक्सिंग के ऊपर आधारित है। यह एक फीचर लेंथ डाक्यूमेंट्री है, जिसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की दुनिया को हिलाकर रख दिया था। फिल्म में मैच फिक्सिंग स्कैंडल के ऊपर हुई जांच पड़ताल को लेकर दिखाया जाएगा। 

विज्ञापन


मैच फिक्सिंग पर बनी है कॉट आउट
यह एक ऐसी कहानी है कि जो भारत में क्रिकेट के क्रेज को दिखाती है। फिल्म की कहानी कई पहलुओं और मुद्दों से जुड़ी हुई है। डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया है कि कैसे क्रिकेट जगत ने सबसे बड़े भ्रष्टाचार घोटालों में से एक का मुकाबला किया है। ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया गया है कि 90 के दशक में हर भारतीय किस तरह से क्रिकेट में खेलना चाहता था, इसके बाद दिखाया जाता है कि भारत के स्पोर्ट्स मिनिस्टर ने मैच फिक्सिंग को लेकर सीबीआई जांच करने की घोषणा की थी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नीना गुप्ता की बेटी को अपनाना चाहते थे सतीश?

यूजर्स को पसंद आया ट्रेलर
फिल्म का ट्रेलर काफी दमदार लग रहा है। यहां तक कि इस मैच फिक्सिंग के तार अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़े भी दिखाए गए हैं। वहीं, ट्रेलर में आगे दिखाया गया था कि वन डे इंटरनेशनल क्रिकेट मैच फिक्स हुआ करते थे। इस अनाउंसमेंट के बाद क्रिकेट जगत के तमाम लोगों को झटका लगा था। लोगों का कहना था कि भारत के लिए खेलना बहुत बड़े सम्मान की बात है और उस सम्मान को बेचना बहुत शर्मनाक है। साथ ही यूजर्स भी इसका ट्रेलर देखने के बाद रिस्पांस कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा मैच फिक्सिंग कभी भी बंद नहीं होगी फिर चाहे कोई भी कानून बन जाए। दूसरे यूजर ने लिखा-यह सीरीज काफी अच्छी लग रही है और इसका कंटेंट भी बहुत कमाल है। वहीं, एक और यूजर ने लिखा इस सीरीज के लिए काफी एक्साइटेड हूं। 

Sui Dhaaga: अब ड्रैगन भी देखेगा वरुण-अनुष्का की कैमेस्ट्री, इस दिन चीन में रिलीज होगी 'सुई धागा'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed