{"_id":"5bb48019867a554f167e1951","slug":"superstar-vijay-upcoming-film-sarkar-audio-launch","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपरस्टार विजय की फिल्म 'सरकार' का ऑडियो लॉन्च, ए आर रहमान ने दिया है फिल्म में संगीत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुपरस्टार विजय की फिल्म 'सरकार' का ऑडियो लॉन्च, ए आर रहमान ने दिया है फिल्म में संगीत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 03 Oct 2018 02:08 PM IST
विज्ञापन
SARKAR
साउथ के सुपरस्टार और 'बद्री' फिल्म फेम एक्टर विजय चंद्रशेखर की नई फिल्म 'सरकार' का ऑडियो लॉन्च हो चुका है। फिल्म के ऑडियो लॉन्च कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को चेन्नई के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में किया गया। ए.आर. मुरुगदॉस के साथ एक्टर विजय की ये तीसरी फिल्म है।
विज्ञापन
फिल्म में ऑस्कर विजेता ए आर रहमान ने संगीत दिया है। सरकार के डायरेक्टर हैं एआर मुरुगादॉस। इस खास मौके पर एआर रहमान भी मौजूद थे। उन्होंने इस कार्यक्रम के दौरान लाइव परफॉर्मेंस भी दी।
विज्ञापन
ए.आर. मुरुगदॉस निर्देशित यह फिल्म इस साल के अंत में रिलीज होगी। फिल्म में ए.आर. रहमान का म्यूजिक और सिनेमेटोग्राफी गिरीश गंगाधरण का है। मंगलवार को इस फिल्म का एक गाना भी लीक हो गया। हालांकि, इसके बाद सॉन्ग को पाइरेटेड साइट्स से ब्लॉक कर दिया गया।
विज्ञापन
एक्टर विजय ने अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैं सरकार में मुख्यमंत्री नहीं बना हूं। लेकिन वास्तविक जीवन में, यदि मैं एक बन जाता हूं तो मैं एक्टिंग छोड़ दूंगा।