{"_id":"8d6ecf2a2928768b2ceed2679d369c82","slug":"sunny-levone-invited-you-on-tv","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनी लियोनी दे रही हैं निमंत्रण, जाएंगे आप?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सनी लियोनी दे रही हैं निमंत्रण, जाएंगे आप?
अमर उजाला दिल्ली
Updated Wed, 07 May 2014 03:46 PM IST
विज्ञापन
सनी लियोनी आपको दावत दे रही हैं। यह आप पर निर्भर करता है कि कि आप उनकी दावत कुबूल करें या नहीं।
विज्ञापन
इस बार का 'एमटीवी स्प्लिटसविला' का सातवां संस्करण बेहद दिलचस्प होने जा रहा है। जिसका कारण है इस बार शो की मेजबान बिदास अभिनेत्री सनी लियोन द्वारा किया जाना।
यहाँ तक कि सनी ये भरोसा भी दिलाती है कि शो दर्शकों का ध्यान खींचेगा। भारतीय मूल की कनाडाई अभिनेत्री लियोन ने टेलीविजन, फिल्म और आइटम नंबर के जरिए बॉलीवुड में अपने पैर जमाए हैं। वह पहली बार इस शो की मेजबानी कर रही हैं, जिसे लेकर उत्साहित भी है।
विज्ञापन
सनी ने एक बयान में कहा, "एमटीवी एक प्रतिष्ठित युवा ब्रांड है, भारत में बसने के बाद मुझे 'स्प्लिटसविला' देखने का अवसर मिला और मुझे काफी मजा आया। यह अच्छी बात है कि अब मैं इसका हिस्सा बनूँगी।"
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "मैं शो में काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं और मैं जानती हूं कि यह मेरे और प्रशंसकों के लिए एक दावत होने जा रही है।" शो के पिछले संस्कण की मेजबानी अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने की थी।