'कोई अंतर नहीं, सनी लियोनी गोरी हैं और मैं काली'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों बिपाशा बसु की नई फिल्म एलोन का ट्रेलर जारी किया गया। इस ट्रेलर लांचिंग में फिल्म के निर्देशक भूषण पटेल भी थे। भूषण पटेल मीडिया से मुलाकात के दौरान उस वक्त असमंजस में पड़ गए जब उनसे बिपाशा बसु और सनी लियोनी की तुलना करने को कहा गया। पटेल की पिछली फिल्म ‘रागिनी एमएमएस-2’ की नायिका सनी थीं।
पटेल बॉलीवुड के अकेले डायरेक्टर हैं जिन्होंने इन दो सेक्स सिंबल नायिकाओं के साथ काम किया है। पटेल तुलना के सवाल पर कुछ भी ठीक से बोल नहीं सके। जब वह कुछ बातें कह रहे थे तब बिपाशा उन्हें उकसाते हुए बोली कि कहिए वह गोरी है और मैं काली। और कोई अंतर नहीं।
पटेल ने कहा कि दोनों की तुलना इसलिए जायज नहीं है क्योंकि बिपाशा सीनियर ऐक्टर हैं, जबकि सनी अभी बॉलीवुड में जमने कोशिश कर रही हैं। जब सवाल हुआ कि दोनों सुंदरियों में से ज्यादा सेक्सी कौन है, तब पटेल खामोश हो गए। तभी भीड़ में से किसी ने आवाज लगा दी कि बिपाशा ज्यादा सेक्सी हैं। इस पर पटेल ने राहत की सांस ली।
पहली बार भूत बनीं बिपाशा
‘अलोन’ यूं तो बिपाशा की भुतहा फिल्मों की सूची में शुमार है ही, परंतु एक मायने में यह पिछली फिल्मों से कहीं खास है। फिल्म के निर्देशक भूषण पटेल ने बताया कि इससे पहले बिपाशा ने जितनी भुतहा फिल्मों में काम किया, वह हमेशा भूत से परेशान होती या उसकी शिकार बनती रही हैं। परंतु यह पहला मौका है जब किसी फिल्म में बिपाशा खुद भूत के रूप में नजर आएंगी।
उल्लेखनीय है कि फिल्म में बिपाशा ऐसी जुड़वां बहनों के रोल में हैं, जो जुड़े हुए शरीर के साथ पैदा हुई और पली-बढ़ीं। परंतु जब उन्हें ऑपरेशन करके अलग किया जाता है तो एक की मौत हो जाती है। वही मरने के बाद भूत बन जाती है। फिल्म में वह सिर्फ बिपाशा को नजर आती है और उनकी जान लेना चाहती है। क्यों...? यह फिल्म का सबसे महत्वपूर्ण रहस्य है।