{"_id":"546833792037bbdaf2dbbc05969cb527","slug":"sunny-leone-s-sell-ticket","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनी लियोनी ने बेचे एडल्ट फिल्म के टिकट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सनी लियोनी ने बेचे एडल्ट फिल्म के टिकट
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 24 Mar 2014 10:02 AM IST
विज्ञापन
पोर्न स्टार सनी लियोनी को भी अब सुर्खियों में बना रहना आ गया है। पॉप्यूलरिटी के लिए वह जमकर प्रयास करने लगी हैं। हाल ही में मुंबई में एक एडल्अ फिल्म के टिकट बेच उन्होंने सनसनी मचा दी।
विज्ञापन
जिसको भी पता चला कि सनी टिकट बेच रही हैं वह फटाफट टिकट खरीदने के लिए दौड़ा चला आया। दरअसल सनी ने ये सब अपनी ही एडल्ट फिल्म 'रागिनी एमएमएस2' के प्रमोशन के लिए किया। मुंबई के एक थिएटर में सनी अपनी इस फिल्म के टिकट बेच रहीं थीं।
विज्ञापन
प्रमोशन का ये तरीका एकदम नया और अलग था। किसी को भी अंदाजा नहीं था कि सनी एकदम से वहां पर आकर फिल्म के टिकट बेचेंगी। फिर क्या था जिसको भी पता चला कि सेक्सी बाला सनी खुद फिल्म का टिकट बेच रही हैं मचलता हुआ टिकट खरीदने चला आया।
विज्ञापन
बता दें कि सनी की फिल्म रागिनी एमएमएस2 का बेसब्री से इंतजार हो रहा था। फिल्म इस शुक्रवार रिलीज हो गई। फिल्म से पहले सनी ने इसके प्रमोशन में पूरी ताकत झौंक दी तो रिलीज के बाद भी वह फिल्म को सफल कराने के लिए हर तरह की कोशिश कर रही हैं।