फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sunny leone plays a lesbian in new film

लेस्बियन बनेंगी सनी लियोन और मिनिषा लांबा

Tue, 23 Jul 2013 08:08 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 23 Jul 2013 08:08 PM IST
sunny leone plays a lesbian in new film

अब इसे फिल्म न मिलना कहें या प्रयोग। खबर यह है कि अभिनेत्री मिनिषा लांबा सनी लियोन के अपोजिट काम करने जा रही हैं। आने वाली इस फिल्म में वह लेस्बियन किरदार करेंगी। सनी भी इस फिल्म में लेस्बियन बनी हैं।



पिछले कुछ समय से सुर्खियों से दूर चल रही अभिनेत्री मिनिषा लांबा एक बार फिर खबरों में आ गयी हैं। अपने दम तोड़ते कैरियर को रफ्तार में लाने के लिए मिनिषा भी अब सनी लियोन का साथ लेने जा रही हैं।


वे निर्देशक देवांग ढोलकिया की फिल्म 'टीना एंड लोलो' में लेस्बियन बन पर सनी लियोन के साथ इश्क फरमाती नजर आएंगी। वैसे उन्हें '24 घंटे', '3 नाइट्स 4 डेज' जैसी फिल्मों के लिए भी जाना जाता रहा है।
विज्ञापन


इस फिल्म के लिए मेल एक्टर कौन होगा अभी इस बात का फैसला नहीं हुआ है। यह फिल्म अगले माह तक शूटिंग फ्लोर पर जाएगी।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed