फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunny Kaushal film Bhangra Paa Le will release in theater not ott platform said Ronnie Screwvala

Exclusive: सिनेमाघर में ही रिलीज होगी 'भांगड़ा पा ले', जानें क्या है पूरा मामला

Mon, 04 Nov 2019 09:30 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Mon, 04 Nov 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
Sunny Kaushal film Bhangra Paa Le will release in theater not ott platform said Ronnie Screwvala
Bhangra Pa Le - फोटो : amar ujala mumbai

फिल्म भांगड़ा पा ले को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में चल रही अफवाहों को मशहूर फिल्म निर्माता रॉनी स्क्रूवाला ने पूरी तरह गलत बताया है। एक अंग्रेजी वेबसाइट ने हाल ही में एक खबर प्रकाशित की कि रॉनी की अगली फिल्म भांगड़ा पा ले अब सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी और इसके सीधे ओटीटी नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा। इस बारे में अमर उजाला ने जब उनकी कंपनी आरएसवीपी फिल्म्स से संपर्क किया तो उनके आधिकारिक प्रतिनिधि ने कहा कि फिल्म की रिलीज टली जरूर है लेकिन ये सिनेमाघरों में जरूर रिलीज होगी।

विज्ञापन


भांगड़ा पा ले के निर्माता रॉनी स्क्रूवाला ने हिंदी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस के बोगस आंकड़ों पर सवाल उठाए हैं और उसके बाद से ही वह हिंदी सिनेमा की एक लॉबी के निशाने पर हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए अक्टूबर, नवबंर और दिसंबर के महीने काफी चुनौती भरे होते हैं। इन तीन महीनों में रिलीज के लिए बड़े बड़े प्रोडक्शन हाउस महीनों पहले से अपनी फिल्मों की रिलीज डेट ब्लॉक करते हैं और उसके बाद भी किसी बड़ी फिल्म के आ जाने से छोटी फिल्मों की रिलीज डेट हिल जाती है, ऐसा ही इस बार अभिनेता सनी कौशल की डेब्यू फिल्म भांगड़ा पा ले के साथ हुआ।

विज्ञापन

Sunny Kaushal film Bhangra Paa Le will release in theater not ott platform said Ronnie Screwvala
Ronnie Screwvala - फोटो : amar ujala
इस साल की पहली सुपरहिट फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक बनाने वाली कंपनी आरएसवीपी फिल्म्स ने ही भांगड़ा पा ले का निर्माण किया है। उरी के हीरो विकी कौशल भांगड़ा पा ले के हीरो सनी कौशल के बड़े भाई हैं। उरी के बाद आरएसवीपी फिल्म्स की तीन और फिल्में सोन चिड़िया, मर्द को दर्द नहीं होता और द स्काई इज पिंक भी इस साल रिलीज हो चुकी हैं। भांगडा पा ले से मशहूर म्यूजिक कंपनी टिप्स के मालिक रमेश तौरानी की बेटी स्नेहा तौरानी बतौर फिल्म निर्देशक अपनी शुरुआत कर रही हैं।

रविवार को एक अंग्रेजी मनोरंजन वेबसाइट पर भांगड़ा पा ले की सिनेमाघरों में रिलीज रद्द होने की खबर प्रकाशित हुई। फिल्म निर्माता रॉनी स्क्रूवाला ने इसे सनसनी फैलाने के लिए बनाई गई खबर बताया और कहा कि बिना तथ्यों का पता लगाए ऐसी खबरें प्रकाशित नहीं की जानी चाहिए।

इस बारे में आरएसवीपी फिल्म्स से सोमवार को संपर्क किए जाने पर कंपनी के आधिकारिक प्रतिनिधि ने अमर उजाला को बताया कि फिल्म भांगड़ा पा ले की रिलीज डेट को लेकर नए सिरे से चर्चा चल रही है औऱ ये सिनेमाघरों में जरूर रिलीज होगी।

भांगड़ा पा ले पहले 1 नवंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन उस दिन उजड़ा चमन और टर्मिनेटर डार्कफेट के रिलीज होन के चलते इसकी रिलीज डेट बदलकर 15 नवंबर की गई लेकिन अब इस दिन भी दो बड़ी फिल्में मरजावां और मोतीचूर चकनाचूर रिलीज हो रही हैं।

पढ़ें: 14 की उम्र में इस किरदार से तब्बू ने किया था डेब्यू, इस अभिनेता की वजह से अब तक हैं कुंवारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed