फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunny Deol Son Rajveer Deol says he does not remember Gadar 2 actor stardom reacts to massive success of film

Rajveer Deol: 'गदर 2' की सफलता से गदगद हैं सनी देओल के बेटे राजवीर, पिता के स्टारडम पर अभिनेता ने खोले राज

Mon, 25 Sep 2023 12:02 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 25 Sep 2023 12:02 AM IST
सार

हाल ही में एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में, राजवीर देओल ने अपने पिता सनी देओल के स्टारडम से लेकर 'गदर 2' की सफलता के बारे में बात की।

विज्ञापन
Sunny Deol Son Rajveer Deol says he does not remember Gadar 2 actor stardom reacts to massive success of film
सनी देओल बेटे राजवीर के साथ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल फिल्म 'दोनों' से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। राजश्री प्रोडक्शन द्वारा बनाई जा रही इस फिल्म में राजवीर देओल बॉलीवुड अभिनेत्री पलोमा के साथ इश्क फरमाते नजर आएंगे। इन दिनों राजवीर देओल अपनी फिल्म का जोरों-शोरों से प्रचार कर रहे हैं, जिसके तहत वह लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं। ऐसे में एक  इंटरव्यू के दौरान राजवीर देओल ने अपने पिता की फिल्म 'गदर 2' की भारी सफलता के बारे में बात की।

विज्ञापन

राजवीर को नहीं याद पिता का स्टारडम 
हाल ही में एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में, राजवीर देओल ने अपने पिता सनी देओल के स्टारडम से लेकर 'गदर 2' की सफलता के बारे में बात की। राजवीर ने बताया कि कैसे उन्हें अपने पिता सनी देओल का स्टारडम याद नहीं है और उन्होंने कहा, 'मैं 2000 के दशक के बीच में बड़ा हुआ और मेरे पिता वैसे नहीं थे जैसे वह 80 और 90 के दशक में हुआ करते थे। जब वह सही में बड़े स्टार हुआ करते थे, तब मैं बहुत छोटा था और इसलिए मुझे उसका स्टारडम याद नहीं है।' 
विज्ञापन


'गदर 2' की सफलता से गदगद हैं राजवीर
राजवीर ने इस इंटरव्यू में अपने पिता की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'गदर 2' की सफलता के बारे में बात की और कहा, 'मैंने न तो सफलता देखी थी और न ही कभी विफलता देखी। मेरा मतलब है, आप एक बच्चे हैं, आपको वास्तव में इसका एहसास नहीं होता है। इसलिए, 22 साल बाद अब जब गदर 2 रिलीज हुई है, तो मेरे लिए यह पहली बार था कि मैंने अपने पिता को बॉक्स ऑफिस पर सीधा निशाना लगाते देखा। हां, अब उनकी सफलता देखना अद्भुत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Parineeti Raghav wedding Live: राघव-परी के पार्टी का वीडियो हुआ वायरल, ब्लैक व्हाइट थीम में नजर आया नया जोड़ा

इस दिन रिलीज होगी 'दोनों'
राजवीर देओल रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दोनों' के साथ बॉलीवुड में शानदार शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस फिल्म में उनके साथ पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा भी डेब्यू कर रही हैं। इतना ही नहीं, इस फिल्म का निर्देशन भी निर्देशक अवनीश बड़जात्या ने किया है, जो मशहूर फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या के बेटे हैं। यह फिल्म उनकी भी डेब्यू फिल्म होगी। 'दोनों' 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Shah Rukh Khan: गणपति पूजा में शामिल होने के लिए सीएम एकनाथ शिंदे के घर पहुंचे शाहरुख खान, वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed