फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jawan Actor Shah Rukh Khan Reached Maharashtra CM Eknath Shinde Home See Video here

Shah Rukh Khan: गणपति पूजा में शामिल होने के लिए सीएम एकनाथ शिंदे के घर पहुंचे शाहरुख खान, वीडियो हुआ वायरल

Sun, 24 Sep 2023 11:19 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 24 Sep 2023 11:19 PM IST
सार

वीडियो में शाहरुख खान को नीले रंग का पठानी सूट पहने देखा जा सकता है। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उनके बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी तस्वीरें खिंचवाईं।

विज्ञापन
Jawan Actor Shah Rukh Khan Reached Maharashtra CM Eknath Shinde Home See Video here
शाहरुख खान, एकनाथ शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान अपनी हालिया रिलीज फिल्म जवान की सफलता से सातवें आसमान पर हैं। इस एक्शन थ्रिलर को हर तरफ से प्यार मिला है। इस बीच किंग खान आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास पर गणपति पूजा में शामिल होने के लिए पहुंचे। कार्यक्रम में अभिनेता की उपस्थिति के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन

Bollywood: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के रिहायशी थे ये बॉलीवुड सितारे, भारत आकर बॉलीवुड में कमाया खूब नाम

विज्ञापन

फैंंस जमकर बरसा रहे प्यार

एक पैपराजी की ओर से साझा किए गए वीडियो में शाहरुख खान को नीले रंग का पठानी सूट पहने देखा जा सकता है। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उनके बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी तस्वीरें खिंचवाईं। इन वीडियो के देख उनके प्रशंसक काफी खुश हैं और हार्ट इमोजी के साथ अपने चहेते सितारे की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

जवान की मजबूत पकड़ बरकरार

बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म जवान ने सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत उपस्थिति बनाए रखी है। सात सितंबर को रिलीज हुई एटली की फिल्म को जनता से जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला है। सिनेमाघरों के अंदर प्रशंसकों के डांस के कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। पूरे दो सप्ताह की स्क्रीनिंग के साथ, जवान ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित करना जारी रखा है। यह फिल्म टिकट खिड़की पर लगातार बंपर कमाई कर रही है। 

विज्ञापन

अब तक कमाए इतने करोड़

फिल्म ने अब तक 561 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लिया है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक रविवार को फिल्म का कलेक्शन 15.50 करोड़ के आस-पास रहा है। शाहरुख के साथ जवान में नयनतारा और विजय सेतुपति भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण ने एक विशेष कैमियो निभाया है। किंग खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में तापसी पन्नू के साथ नजर आएंगे।
Dulquer Salmaan: दुलकर सलमान ने शुरू की 'लकी भास्कर' की शूटिंग, होगी अभिनेता की तीसरी तेलुगु फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed