फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunny Deol organizes a feast for villagers of Dashal village in Himachal post son Karan Deol wedding to Drisha

Sunny Deol: बेटे की शादी के बाद सनी देओल ने गांव वालों को दी दावत, रखे खास व्यंजन

Mon, 26 Jun 2023 01:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 26 Jun 2023 01:12 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी देओल हाल ही में अपने पूरे परिवार के साथ हिमाचल स्थित अपने दशाल गांव पहुंचे और गांव वालों को शानदार दावत दी। 

विज्ञापन
Sunny Deol organizes a feast for villagers of Dashal village in Himachal post son Karan Deol wedding to Drisha
करण-दृशा, सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता सनी देओल के बेटे करण देओल ने हाल ही में दृशा आचार्य संग शादी रचाई है। सनी देओल ने खूब धूमधाम से और भव्य आयोजन के साथ बेटे की शादी कराई है। एक्टर ने मुंबई में शानदार आयोजन किया, जिसमें तमाम बॉलीवुड हस्तियों ने भी शिरकत की। मुंबई के बाद उन्होंने अपने पैतृक गांववासियों को भी दावत दी है। बता दें कि सनी देओल मूल रूप से हिमाचल के मनाली में स्थित दशाल गांव से हैं। 

विज्ञापन


एक्टर को है गांव से बेहद लगाव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी देओल हाल ही में अपने पूरे परिवार के साथ हिमाचल स्थित अपने दशाल गांव पहुंचे और गांव वालों को शानदार दावत दी। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि सनी देओल के पिता और एक्टर धर्मेंद्र का अपने गांव से बेहद लगाव है। उनके बच्चे भी गांव से जुड़े हुए हैं। यही वजह है कि बेटे को ब्याहकर लाने के बाद सनी देओल अपने प्यारे गांव वालों को दावत देना नहीं भूले।
विज्ञापन


पारंपरिक व्यंजन परोसे गए
गांव वालों के लिए रखी गई दावत में कई पारंपरिक डिश परोसी गईं। सनी देओल का कहना है कि 'दशाल मेरा गांव है इसीलिए मैं अपने परिवार की खुशी गांव के साथ बांटने के लिए यहां आया हूं।' इसके अलावा सनी देओल ने गांव वालों के साथ पारंपरिक कुलवी नृत्य भी किया। यह दावत सनी देओल का गांव वासियों के प्रति आभार जताने का एक तरीका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म में आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी देओल जल्द ही फिल्म गदर 2 में नजर आएंगे। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में सनी देओल के साथ अमीषा पटेल भी नजर आएंगी। बता दें कि गदर 2 सनी देओल की 2001 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर का ही सीक्वल है। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed