Advance Booking: सनी या इमरान, किसने मारी बाजी? कल होगा 'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' का महाक्लैश
Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Advance Booking : एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और कमाई से ही अंदाजा हो जाता है कि कौन सी फिल्म की तरफ दर्शकों का ज्यादा झुकाव है। जानिए, सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने एडवांस बुकिंग में कितने रुपये बटोरे हैं?
विस्तार
कल थिएटर में सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ के बीच महाक्लैश देखने को मिलेगा। रिलीज से पहले इन दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। जानिए, किस फिल्म को लेकर फैंस के बीच ज्यादा क्रेज है।
‘बंटवारा 1947’ के कितने टिकट बिकें?
14 अगस्त को सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ एक साथ थिएटर में दस्तक देगी। दाेनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग भी काफी हद तक हो चुकी है।
- सैकनिल्क के मुताबिक एडवांस बुकिंग में फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के अब तक 31486 टिकट बिके हैं। इसने प्री-बुकिंग में लगभग 2.69 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं।
- राजकुमार संतोषी निर्देशित इस फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शन ने प्रोड्यूसर किया है, इसमें सनी देओल के अलावा शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार दिखाई देंगे।
- ‘बंटवारा 1947’ एक भावुक करने वाली कहानी है। यह भारत के बंटवारे के दर्द और उससे जुड़े इंसानी जज्बातों को करीब से दिखाएगी।
ये खबर भी पढ़ें: Preity Zinta: 'आमिर ने ही बंटवारा कर दिया हमारा', फिल्म 'दिल चाहता है' को याद कर प्रीति ने क्यों कही यह बात?
इमरान हाशमी की फिल्म का क्या रहा हाल?
- इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ एडवांस बुकिंग में ‘बंटवारा 1947’ से आगे चल रही है। इमरान की इस फिल्म ने अब तक 122114 टिकट बेच दिए हैं। इसने प्री-बुकिंग में 6.32 करोड़ रुपये की कमाई की है। साफ पता चल रहा है कि इस फिल्म का क्रेज दर्शकों में ज्यादा है।
- फिल्म ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी के अलावा दिशा पाटनी, शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को नितिन कक्कड़ ने निर्देशित किया है।
- फिल्म की कहानी में इमरान हाशमी का किरदार अपने प्यार के लिए भी कुछ भी कर गुजरने को तैयार नजर आता है
सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ कल थिएटर में एक-दूसरे से टकराएंगी। लेकिन यह पहली बार नहीं है कि इनकी फिल्माें का टकराव थिएटर में हुआ है। लगभग 19 साल पहले भी इनकी फिल्में ‘अपने’ और ‘आवारापन’ आमने-सामने आई थीं।
सनी देओल की फिल्म 'अपने' में धर्मेंद्र और बॉबी देओल थे, फिल्म को अनिल शर्मा ने निर्देशित किया था। यह एक स्पोर्ट्स स्टाेरी पर बनी फैमिली ड्रामा फिल्म थी।
वहीं इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' एक दर्द भरी लव स्टोरी थी, जिसे मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था।