फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunita Ahuja Says Saari Property Isi Ke Naam Karke Jaungi To Her Pet Dog In Viral Video

सुनीता आहूजा ने किस पर बरसाया प्यार? बोलीं- ‘प्रॉपर्टी इसी के नाम पर करके जाऊंगी’; देखें वायरल वीडियो

Sat, 13 Jun 2026 06:36 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 13 Jun 2026 06:36 PM IST
सार

Sunita Ahuja Viral Video: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अब उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जानिए वीडियो में क्या कुछ है खास। 

विज्ञापन
Sunita Ahuja Says Saari Property Isi Ke Naam Karke Jaungi To Her Pet Dog In Viral Video
सुनीता आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ और बयानों को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। अब उनका एक वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है, जिसके बाद से वो एक बार फिर चर्चाओं में आ गई हैं। 

विज्ञापन

सुनीता आहूजा ने क्या कहा? 
सुनीता आहूजा का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने पेट डॉग के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो के शुरुआत में वो कहती हैं सबको अपने डॉग से मिलवाती हैं और कहती हैं कि वो उनका राजा बेटा है और जिगर का टुकड़ा है।

विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनकर सबके होश उड़ गए। उन्होंने वीडियो के आखिर में हंसते हुए कहा- ‘सारी प्रॉपर्टी इसी के नाम पर करके जाऊंगी।’ 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

गोविंदा और सुनीता का रिश्ता
बता दें कि सुनीता आहूजा एक्टर गोविंदा की पत्नी हैं। वो अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। गोविंदा और सुनीता आहूजा का रिश्ता 1990 के दशक में शुरू हुआ था। सुनीता उनसे तब मिली थीं, जब वे दोनों बहुत छोटे थे। उन्होंने मार्च 1987 में चुपके से शादी कर ली। उस समय शादी को प्राइवेट रखने का फैसला किया था। उस वक्त गोविंदा फिल्मों में अपनी पहचान बना रहे थे।

ये भी पढ़ें- ‘हिम्मत बनाए रखो’, कुनिका और शहबाज बादेशा ने किया प्रणित मोरे का समर्थन; ‘370 बिरयानी’ विवाद पर कही ये बात

Sunita Ahuja Says Saari Property Isi Ke Naam Karke Jaungi To Her Pet Dog In Viral Video
गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
कपल के बच्चे
कई वर्षों तक उन्होंने अपनी शादी को छिपाकर रखा और अपनी बेटी के जन्म के बाद ही इसका खुलासा किया। वे दो बच्चों के माता-पिता हैं। बेटी टीना आहूजा, जिन्होंने फिल्मों में काम किया है। बेटा यशवर्धन आहूजा अभी अपने बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed