{"_id":"67b691889c0b887db205b137","slug":"sunita-ahuja-about-her-husband-govinda-he-used-to-sit-with-stupid-people-which-i-do-not-like-2025-02-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Govinda: सुनीता आहूजा को नहीं पसंद पति गोविंदा की ये आदत, बोलीं- 'वो बेवकूफ लोगों के साथ बैठते...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Govinda: सुनीता आहूजा को नहीं पसंद पति गोविंदा की ये आदत, बोलीं- 'वो बेवकूफ लोगों के साथ बैठते...'
Thu, 20 Feb 2025 07:51 AM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Thu, 20 Feb 2025 07:51 AM IST
सार
सुनीता आहूजा ने अपने पति गोविंदा को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि उनके पति की कुछ आदतें उन्हें पसंद नहीं हैं।
विज्ञापन
गोविंदा के साथ उनकी पत्नी सुनीता
- फोटो : इंस्टाग्राम@govinda_herono1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा हाल ही में अपनी शादी और पति गोविंदा के आस-पास के लोगों के बारे में बात करती नजर आईं। सुनीता ने बताया कि वे और गोविंदा बहुत अलग हैं। उन्होंने बताया कि गोविंदा किस तरह के लोगों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
गोविंदा के दोस्त पसंद नहीं
कर्ली टेल्स से बातचीत में सुनीता ने गोविंदा के साथ समय बिताने वाले लोगों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि उन्हें अपने पति के साथ रहने वाले लोग पसंद नहीं हैं, वे लोग उन्हें बेवकूफ लगते हैं। उन्होंने कहा, "गोविंदा को बेवकूफ लोग बहुत पसंद हैं।" उन्होंने आगे कहा, "वह चार बेवकूफ लोगों के साथ बैठता है, और फिर वे बकवास बातें करते हैं, जो मुझे पसंद नहीं है।" इससे अच्छा कि मैं अपनी एनर्जी किसी और काम में ही लगा लूं।

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा
- फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
देर रात तक जागते हैं गोविंदा
गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता ने कहा कि वे रात को 2.30 बजे तक जागते हैं। देर रात तक जागने की यह आदत उनके व्यस्त कार्य शेड्यूल के कारण शुरू हुई और अब यह एक नियमित आदत बन गई है। उनका सोने का शेड्यूल अक्सर गड़बड़ ही रहता है, लेकिन अब इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है।
यह खबर भी पढ़ें- Sanoj Mishra: माेनालिसा को फिल्म देने वाले डायरेक्टर आठ दिनों तक कहां गायब थे? हर फिल्म से जुड़ जाता है विवाद

गोविंदा से होते थे झगड़े
सुनीता आहूजा ने अपने इंटरव्यू में बताया कि गोविंदा से उनकी पहली मुलाकात हुई थी, जब वे 9वीं कक्षा में थीं, दोनों में बहुत झगड़े होते थे। गोविंदा ने एक बार उनसे कहा कि बॉब कट के कारण वे टॉमबॉय जैसी लगती हैं। सुनीता ने बताया कि इसके बाद मैंने बालों में तेल लगाना शुरू कर दिया, मेरे बाल घुटनों तक बढ़ गए थे। सुनीता अहूजा ने बताया कि उनके पति गोविंदा उनसे 7 साल बड़े हैं।