Suniel Shetty: ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर क्यों घबराए हुए हैं सुनील शेट्टी? फिल्म को लेकर कही ये बात
Suniel Shetty: करीब 30 साल के लंबे करियर और 100 से ज्यादा फिल्मों में काम करने के बावजूद, एक्टर सुनील शेट्टी का कहना है कि फिल्म रिलीज से पहले होने वाली घबराहट आज भी खत्म नहीं हुई है। जानिए उन्होंने क्या कहा।
विस्तार
अपनी आने वाली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज से पहले सुनील शेट्टी ने बताया कि बॉक्स ऑफिस को लेकर आज भी एक्साइटमेंट, टेंशन और घबराहट बनी रहती है।
बॉक्स ऑफिस को लेकर क्या बोले सुनील शेट्टी?
एएनआई से बातचीत में सुनील शेट्टी ने कहा कि एक फिल्म की सफलता काफी हद तक उसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा, ‘सब कुछ इससे जुड़ा होता है। एक शुक्रवार को आप टॉप पर हो सकते हैं और अगले शुक्रवार को नहीं भी हो सकते। इसलिए एक्साइटमेंट, टेंशन और घबराहट हमेशा रहती है।’
क्या है सेफ्टी नेट?
इस पर सुनील ने कहा, ‘इस फिल्म में बहुत शानदार स्टार कास्ट है- अक्षय, परेश जी, जॉनी भाई, अरशद, तुषार, श्रेयस, दलेर पाजी और कई दूसरे कलाकार। इतने टैलेंटेड लोगों के साथ काम करना एक तरह का सेफ्टी नेट देता है।’
मैं यह नहीं कह सकता कि यह अच्छी है या खराब
सुनील ने आगे कहा, ‘फिल्म बहुत एंटरटेनिंग है। मैं यह नहीं कह सकता कि यह अच्छी है या खराब, क्योंकि हर किसी का नजरिया अलग होता है। जब हम फिल्म देखते हैं, तो हमें बहुत मजा आता है। लेकिन जब दर्शक शुक्रवार को इसे देखेंगे, तो उनका नजरिया बिल्कुल अलग हो सकता है।’
ये भी पढ़ें- ‘गलती इंसान से ही होती है’, प्रणित मोर के ‘370 बिरयानी’ विवाद पर तान्या मित्तल का बयान; ट्रोलर्स पर कही ये बात
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अक्षय और सुनील शेट्टी के अलावा दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह भी हैं। इनके अलावा भी कई एक्टर्स इस फिल्म का हिस्सा हैं।