टीवी की दुनिया में हुई 'गुत्थी' की वापसी, 'बिग बॉस' में सलमान खान को तंग करती आईं नजर
कपिल शर्मा के शो में गुत्थी के किरदार से घर-घर में नई पहचान पाने वाले सुनील ग्रोवर फिर एक बार अपने पुराने अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे। हालांकि इस बार वह कपिल शर्मा के साथ नहीं बल्कि सलमान खान के बहुचर्चित शो 'बिग बॉस' में नजर आएंगे। कलर्स टीवी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर 'बिग बॉस' के आने वाले एपिसोड का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सुनील ग्रोवर अपने गुत्थी के किरदार में शो में रंग जमाते हुए नजर आ रहे हैं।
Get ready to laugh your heart out, because Gutthi is coming back on #WeekendKaVaar with #SalmanKhan, Sat-Sun at 9 PM.
विज्ञापन
Anytime on @justvoot.@Vivo_India @AmlaDaburIndia @bharatpeindia @BeingSalmanKhanविज्ञापन विज्ञापन
#BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 @WhoSunilGrover pic.twitter.com/tlpbYIPpkB— Bigg Boss (@BiggBoss) 13 December 2019
चैनल द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए इस वीडियो की शुरुआत गुत्थी के आवाज से होती हैं जिसमें वह कहती हैं, 'हम आए हैं इस बगिया में, फूल खिले हैं गुलशन-गुलशन।' इसके बाद वह 'बिग बॉस' के मंच पर एंट्री करती हुई नजर आती हैं। मंच पर आते ही वह अपने चिर-परिचित अनोखे अंदाज से सभी को चेहरे पर हंसी ले आती हैं। वीडियो में सलमान खान भी जोर-जोर से हंसते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में गुत्थी, सलमान से लिपटा-लिपटी करती हुई देखी गईं जिससे सलमान खुद को बचाते हुए नजर आए। 'बिग बॉस' का यह खास एपिसोड इस वीकेंड के वार में देखने को मिलेगा।
Juice me ! https://t.co/nSnOkFNFUK
— Sunil Grover (@WhoSunilGrover) 12 December 2019
गौरतलब है कि सुनील ग्रोवर उर्फ गुत्थी का सलमान खान से पुराना कनेक्शन है। वह इस साल 'दबंग खान' की फिल्म 'भारत' में उनके दोस्त के किरादर में देखे गए थे। सलमान खुद भी सुनील ग्रोवर की अदाकारी और कॉमेडी के कायल हैं। बता दें, गुत्थी का किरदार 'कॉमेडी नाइट्स कपिल शर्मा' में खूब पसंद किया गया था हालांकि कुछ आपसी विवाद के बाद सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा ने साथ काम करना बंद कर दिया लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच रिश्ते सुधरते हुए नजर आ रहे हैं।
पढ़ें: मनोरंजन जगत की बेहतरीन आवाजें सीधे आपके मोबाइल पर, आया अनोखा ऐप "ऑडिबल सुनो"