फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Suniel Shetty Reaction on daughter Athiya Shetty pregnancy says Its the best thing to look forward this year

Suniel Shetty: बिटिया की प्रेग्नेंसी पर सुनील शेट्टी ने दी प्रतिक्रिया, बोले- 'अथिया शानदार मां साबित होंगी'

Sun, 09 Mar 2025 08:00 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 09 Mar 2025 08:00 PM IST
सार

Athiya Shetty Pregnancy: अभिनेत्री अथिया शेट्टी जल्द मां बनने वाली हैं। उनके पिता सुनील शेट्टी भी नाना बनने के लिए उत्साहित हैं। हाल ही में उन्होंने बिटिया की प्रेग्नेंसी पर प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Suniel Shetty Reaction on daughter Athiya Shetty pregnancy says Its the best thing to look forward this year
सुनील शेट्टी-अथिया शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सुनील शेट्टी जल्द नाना बनेंगे। उनकी बिटिया और अभिनेत्री अथिया शेट्टी प्रेग्नेंट हैं। वे और केएल राहुल जल्द अपनी पहली संतान का स्वागत करेंगे। दोनों के घर में नन्हे मेहमान के स्वागत की तैयारी हो रही हैं। अभिनेता सुनील शेट्टी ने हाल ही में अथिया की प्रेग्नेंसी को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि अथिया एक बहुत शानदार मां साबित होंगी। 

विज्ञापन

सुनील शेट्टी ने जताई खुशी
सुनील शेट्टी नाना बनने वाले हैं। हाल ही में एक इवेंट में उन्होंने अपनी जिंदगी की इस एक नई भूमिका के बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'अथिया एक खूबसूरत और शानदार मां बनेंगी। वे अपना बहुत ख्याल रख रही हैं। वे बखूबी जानती हैं कि उन्हें क्या करना चाहिए। साल 2025 में यह सबसे शानदार पल साबित होने वाला है। हम बहुत उत्साहित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'हेरा फेरी 3' पर भी दी प्रतिक्रिया
अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल ने साल 2023 में शादी रचाई। यह कपल अपनी पहली संतान का स्वागत करने जा रहा है। अथिया और केएल राहुल ने बीते वर्ष नवंबर में यह खुशखबरी फैंस के साथ साझा की थी। सुनील शेट्टी ने अथिया की प्रेग्नेंसी पर बात करने के अलावा अपनी आगामी फिल्म 'हेरा फेरी 3' को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि यह फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी।

विज्ञापन

बोले- 'हेराफेरी 3 को सिर्फ प्रियदर्शन सर ही बना सकते हैं'
सुनील शेट्टी फिल्म 'हेरा फेरी 3' में काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं, जिन्होंने फिल्म के पहले पार्ट का निर्देशन भी किया था। सुनील शेट्टी का कहना है, 'मुझे लगता है कि प्रियदर्शन सर ही हैं, जो 'हेरा फेरी 3' बना सकते हैं। मैं इसके लिए बहुत उत्साहित हूं। वह एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो कॉमेडी को बहुत शानदार तरीके से जानते हैं। वे एक बेहतरीन स्क्रिप्ट राइटर हैं'। सुनील शेट्टी ने फिल्म 'हेरा फेरी 3' को लेकर कहा कि यह 'ब्लॉकबस्टर' होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed