फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Suniel Shetty Inspired By Amitabh Bachchan Sunil Gavaskar Cousin Brother Sudhir Shetty And Sensei Parvez

Suniel Shetty: सुनील शेट्टी को इन महारथियों ने किया इंस्पायर, एक आइकॉन के तौर पर निभाई अहम भूमिका

Mon, 03 Apr 2023 06:54 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Mon, 03 Apr 2023 06:54 PM IST
सार

सुनील शेट्टी की अमिताभ बच्चन सुनील गावस्कर और चचेरे भाई सुधीर शेट्टी ने इंस्पायर किया है। 

विज्ञापन
Suniel Shetty Inspired By Amitabh Bachchan Sunil Gavaskar Cousin Brother Sudhir Shetty And Sensei Parvez
Suniel Shetty-Amitabh Bachchan Sunil Gavaskar - फोटो : social media

विस्तार

सुनील शेट्टी बॉलीवुड के जाने माने कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने अपने अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई हैं। वह अपने बिंदास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। एक्टर हाल ही में वेब सीरीज हंटर में नजर आए थे। इस सीरीज का उन्होंने जमकर प्रमोशन किया है। वहीं, हाल ही में उन्होंने अपनी लाइफ से जुड़ी कुछ बातों को साझा किया है। उन्होंने बताया है कि करियर के दिनों में वह किससे प्रेरणा लेते थे।

विज्ञापन

Suniel Shetty Inspired By Amitabh Bachchan Sunil Gavaskar Cousin Brother Sudhir Shetty And Sensei Parvez
Suniel Shetty-Amitabh Bachchan - फोटो : social media

अमिताभ बच्चन ने किया इंस्पायर
एक्टर ने खुलासा किया है कि अमिताभ बच्चन और सुनील गावस्कर उनकी इंस्पिरेशन हैं। दरअसल, हाल ही में सुनील शेट्टी ने एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें उन्होंने इंस्पिरेशन को लेकर बात की थी। साथ ही उन्होंने लोगों को अपना आइकॉन चुनने की सलाह दी थी। सुनील ने लिखा-हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की वजह से मैंने एक्टर बनने का सपना देखा और उनसे काफी कुछ सीखा। एक पिता की तरह मैं उनका सम्मान करता हूं और वो भी मुझे प्यार करते हैं। वह उन लोगों में से हैं जो आधी रात में मुझे जन्मदिन की बधाई देते हैं। उन्होंने हमारे लिए एक विरासत की शुरुआत की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Suniel Shetty Inspired By Amitabh Bachchan Sunil Gavaskar Cousin Brother Sudhir Shetty And Sensei Parvez
Suniel Shetty - फोटो : social media

सुनील गावस्कर हैं आइकॉन
वहीं, उन्होंने सुनील गावस्कर को लेकर कहा कि जीवन में संघर्ष और चुनौतियों से कैसे पार पाना है, वो अपने खेल के मैदान में संयम और शांत व्यवहार से कर दिखाया है। मेरे जीवन को चलाने में आपने एक आइकॉन के तौर पर बड़ी भूमिका अदा की है। 

Guneet Monga: गुनीत मोंगा ने अधूरी इच्छा का किया खुलासा, बोलीं- रघु और अम्मू को ले जाना चाहती थीं ऑस्कर

विज्ञापन

Suniel Shetty Inspired By Amitabh Bachchan Sunil Gavaskar Cousin Brother Sudhir Shetty And Sensei Parvez
Suniel Shetty - फोटो : social media

चचेरे भाई ने दी प्रेरणा
साथ ही उन्होंने अपने चचेरे भाई सुधीर शेट्टी को अपनी प्रेरणा बताया है। उन्होंने कहा कि उनके जरिए ही परिवार को मुश्किल समय में संभाल पाना आसान रहा है। उन्होंने सिखाया है कि मुश्किल वक्त पर किस तरह से डटकर खड़ा रहना होता है। वहीं, मेरे मार्शल आर्ट मास्टर सेंसई परवेज मिस्त्री ने भी मुझे अपनी लाइफ में अनुशासित बनाया है। हमेशा आगे बढ़ना और कभी हार न मानना सिखाया है। 

Jawan: ईद के मौके पर आएगा शाहरुख खान की 'जवान' का टीजर? यहां जानें पूरी डिटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed