फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Suniel Shetty did this tweet regarding the marriage of Athiya Shetty kl Rahul! read what said

Athiya Shetty Kl Rahul: सुनील शेट्टी ने अथिया शेट्टी-केएल राहुल की शादी को लेकर किया यह ट्वीट! पढ़िये क्या कहा

Sat, 22 Jan 2022 05:31 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 22 Jan 2022 05:31 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के अफेयर और शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं। अक्सर दोनों को साथ भी देखा जाता है और उनकी तस्वीरें भी वायरल होती रहती हैं।

विज्ञापन
Suniel Shetty did this tweet regarding the marriage of Athiya Shetty kl Rahul! read what said
अथिया शेट्टी और केएल राहुल - फोटो : Instagram

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के अफेयर और शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं। अक्सर दोनों को साथ भी देखा जाता है और उनकी तस्वीरें भी वायरल होती रहती हैं। हाल ही में दोनों की शादी की अफवाहों वाली रिपोर्ट्स भी सामने आई थी। जिसे लेकर अथिया के पिता और इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता सुनील शेट्टी ने नाराजगी जताई है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनील शेट्टी के परिवार में दो शादियां होने वाली हैं। सुनील शेट्टी की बेटी अथिया और बेटे अहान शेट्टी जल्द ही शादी करने वाले हैं। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल तीन साल से रिलेशनशिप में हैं। अहान भी तानिया श्रॉफ के साथ रिलेशनशिप में हैं। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि सुनील शेट्टी की बेटी और बेटे की शादी इसी साल होगी। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि अथिया और राहुल ने शादी के लिए अपने अभिभावकों की सहमति ली है। लेकिन, इन खबरों पर सुनील शेट्टी गुस्सा हो गये हैं। उन्होंने ऐसी खबरों पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन



सुनील शेट्टी ने लिखा कि उन्हें समझ नहीं आता कि ऐसी रिपोर्ट से उन्हें खुश होना चाहिए या दुखी।उन्होंने कहा कि ऐसी रिपोर्ट लिखने से पहले तथ्यों को ठीक से सत्यापित करना चाहिए। इस तरह की गैरजिम्मेदाराना रिपोर्टिंग पत्रकारिता की विश्वसनीयता को धूमिल करती है। वहीं, अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने अभी तक इस रिपोर्ट पर चुप्पी साध रखी है और अपने रिलेशनशिप को लेकर भी कुछ नहीं कहा है। दोनों में से किसी ने सार्वजनिक तौर पर अपने रिश्ते को लेकर कभी कुछ नहीं कहा। हालांकि, दोनों को कई बार साथ-साथ देखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed