{"_id":"5979eeb44f1c1b90618b4945","slug":"sumona-chakravarti-said-she-never-work-with-krushna-abhishek","type":"story","status":"publish","title_hn":" खुशखबरी: नहीं बंद होगा 'द कपिल शर्मा शो', इस एक्ट्रेस ने किया कंफर्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खुशखबरी: नहीं बंद होगा 'द कपिल शर्मा शो', इस एक्ट्रेस ने किया कंफर्म
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 27 Jul 2017 07:41 PM IST
विज्ञापन
कपिल शर्मा और कीकू शारदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी का मशहूर प्रोग्राम 'द कपिल शर्मा शो' बंद नहीं हो रहा है। खुद इसमें काम कर रहीं एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वह अब भी शो की शूटिंग कर रही हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शो की घटती टीआरपी की खबरों के बाद चर्चा उठी थी कि कपिल के इस शो की टीवी से छुट्टी हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के कर्ता-धर्ता इस शो की जगह सलमान खान का रियलिटी शो 'दस का दम' या 'कौन बनेगा करोड़पति' शुरू करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
इस एक्टर के साथ कभी काम नहीं करेंगी सुमोना
हालांकि सुमोना ने साफ कर दिया है कि अगर शो बंद हो भी गया तो भी वह किसी भी सूरत में कृष्णा अभिषेक के साथ काम नहीं करेंगी। सुमोना चक्रवर्ती का कहना है, ‘मैंने पहले भी कृष्णा के शो में काम नहीं किया है और मेरा आगे भी इस शो में काम करने का कोई इरादा नहीं है।’
विज्ञापन
आपको बता दें, कपिल के शो से सुनील ग्रोवर और अली असगर के जाने के बाद कपिल ने कृष्णा अभिषेक से हाथ मिला लिया है । सुनील ग्रोवर अभी तक किसी शो से नहीं जुड़े हैं, केवल अपने स्टेज शो और दूसरे शो में मेहमान भूमिकाएं निभा रहे हैं।