फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sulakshana Pandit Death: singer and actress Love Story With Late Sanjeev Kumar both passed away On same date

'उलझन' से शुरू हुई मोहब्बत मुकम्मल न हुई, जिस एक्टर के लिए धड़का दिल उसी की पुण्यतिथि पर हुआ सुलक्षणा का निधन

Thu, 06 Nov 2025 10:37 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 06 Nov 2025 10:37 PM IST
सार

Sulakshana Pandit Love Story: संजीव कुमार की 06 नवंबर को पुण्यतिथि होती है। आज गुरुवार को इसी तारीख को सुलक्षणा पंडित ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इस बात में कोई ताल्लुक है? जी हां! ताल्लुक है मोहब्बत का, जो कभी मुकम्मल नहीं हुई। मगर, संयोग देखिए दुनिया दोनों ने एक ही तारीख पर छोड़ी। 

विज्ञापन
Sulakshana Pandit Death: singer and actress Love Story With Late Sanjeev Kumar both passed away On same date
सुलक्षणा पंडित-संजीव कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने दौर की दिग्गज गायिका और अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित नहीं रहीं। 06 नवंबर को उनका निधन हो गया। सुलक्षणा के भाई व संगीत निर्देशक ललित पंडित ने उनके निधन की पुष्टि की है। सुलक्षणा ताउम्र अविवाहित रहीं। अधूरी मोहब्बत से वे इस कदर आहत हुईं कि फिर जिंदगी में किसी के साथ आगे बढ़ने का फैसला नहीं ले पाईं। मगर, जिंदगी का संयोग देखिए जिस अभिनेता के लिए कभी इश्क महसूस किया, उसी की पुण्यतिथि पर सुलक्षणा का निधन हुआ। जमाना दोनों दिग्गजों को एक ही दिन याद करेगा। बात संजीव कुमार की हो रही है, जिनका निधन 06 नवंबर को हुआ था। साल 2025 में इसी तारीख को सुलक्षणा पंडित ने भी दुनिया को अलविदा कहा है।

विज्ञापन

 

Sulakshana Pandit Death: singer and actress Love Story With Late Sanjeev Kumar both passed away On same date
संजीव कुमार-सुलक्षणा - फोटो : सोशल मीडिया

40 साल पहले आज के ही दिन हुआ था संजीव कुमार का निधन
लोकप्रिय अभिनेता संजीव कुमार ने 6 नवंबर 1985 को इस दुनिया को अलविदा कहा था। 40 साल बाद इसी तारीख पर सुलक्षणा पंडित का निधन हो गया है। हालांकि, जिंदगी के प्रति उदासीन तो सुलक्षणा उसी दिन से हो गई थीं, जब संजीव कुमार ने उनका प्रेम प्रस्ताव ठुकरा दिया था। वे इस कदर टूटीं कि न करियर का होश रहा न, जिंदगी का। अवसाद झेला और गुमनाम हो गईं। संजीव कुमार के प्रति सुलक्षणा का दिल कैसे धड़का? यह प्रेम कहानी कम दिलचस्प नहीं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Sulakshana Pandit Death: singer and actress Love Story With Late Sanjeev Kumar both passed away On same date
सुलक्षणा पंडित - फोटो : X

पहली ही फिल्म में संजीव कुमार पर हार गईं दिल
सुलक्षणा पंडित 70 और 80 के दशक की जानी-मानी गायिका और हीरोइन थीं, बला की खूबसूरत, जिन पर हर कोई फिदा था। उनके तीखे नैन-नक्श, कातिल हंसी, जो भी देखता देखता ही रह जाता। लेकिन कौन जानता था कि इनकी जिंदगी और करियर प्यार के चक्कर में तबाह हो जाएगा ? कौन जानता था कि हमेशा ही हंसती और खिलखिलाने वाली ये हीरोइन एक दिन खामोश होकर गुमनामी में खो जाएगी? खुद सुलक्षणा पंडित को भी इसका आभास नहीं होगा। सुलक्षणा ने 1975 में फिल्म 'उलझन' से डेब्यू किया था। फिल्म में उनके अपोजिट एक्टर संजीव कुमार थे। गंभीर स्वभाव के संजीव को देखते ही सुलक्षणा को उन पर प्यार आ गया। उस वक्त संजीव कुमार का दिल तो हेमा मालिनी पर आया हुआ था इसके बावजूद सुलक्षणा संजीव कुमार को चाहने लगीं। 

विज्ञापन

संजीव ने ठुकराया तो सुलक्षणा ने तोड़ा दुनिया से नाता
सुलक्षणा दिल ही दिल में संजीव कुमार को चाहने लगीं। मगर, संजीव कुमार ने हेमा मालिनी को शादी के लिए प्रपोज किया। ड्रीम गर्ल ने संजीव का प्रस्ताव ठुकरा दिया था, क्योंकि हेमा मालिनी धर्मेंद्र से प्यार करती थीं। हेमा के मना करने के बाद संजीव कुमार का दिल टूट चुका था। उनकी और सुलक्षणा की तब तक काफी अच्छी दोस्ती हो चुकी थी वो हर बात सुलक्षणा से शेयर करते रहते थे। संजीव कुमार जब हेमा मालिनी से अलग हो गए तो सुलक्षणा ने खुद ही अपने प्यार का इजहार संजीव कुमार से कर दिया, लेकिन होनी को तो शायद कुछ और ही मंजूर था। हेमा के मना करने के बाद उन्होंने सुलक्षणा को भी ठुकरा दिया। संजीव कुमार के ठुकराए जाने के बाद तो जैसे सुलक्षणा की जिंदगी ही उजड़ गई। उन्होंने फिल्में करनी छोड़ दीं और बाहरी दुनिया से नाता ही तोड़ लिया।

Sulakshana Pandit Death: singer and actress Love Story With Late Sanjeev Kumar both passed away On same date
सुलक्षणा पंडित - फोटो : X

अवसाद में चली गई थीं अभिनेत्री
सुलक्षणा अपनी मां के साथ मुंबई के एक फ्लैट में रहने लगीं थीं। मां के साथ रहते हुए भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और वो डिप्रेशन में चली गईं। 1985 में जब संजीव कुमार की मौत हुई तो सुलक्षणा सदमे में चली गई थीं। कहते हैं सुलक्षणा अपना मानसिक संतुलन खो बैठीं और वो किसी को पहचानती भी नहीं थीं। इसका खुलासा खुद सुलक्षणा ने 1999 में एक इंटरव्यू में किया था। सुलक्षणा ने कहा था, 'संजीव के चले जाने के बाद मैं डिप्रेशन में चली गई थी। मैंने लगभग खुद को खत्म ही कर लिया था लेकिन भगवान की मर्जी थी कि मैं बच गई और आज भी मैं अपनी जिंदगी जी रही हूं, हालांकि मैं अभी भी उस सदमे से उबरी नहीं हूं। मैंने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया है और पूरे दिन मैं सिर्फ अच्छी फिल्में देखती हूं, गाने सुनती हूं ताकि मैं जिंदगी और इस दुनिया का सामना कर पाऊं।'  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक माता-पिता के गुजरने के बाद सुलक्षणा अपनी बहन विजेता के साथ रहने लगी थीं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed