{"_id":"63f8639c0b692384c50aaa4a","slug":"sukesh-chandrasekhar-200-crore-money-laundering-case-ed-send-summon-to-filmmaker-karim-morani-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Money Laundering Case: 200 करोड़ मनी लॉड्रिंग मामले में करीम मोरानी पर कसा शिकंजा, ED ने भेजा समन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Money Laundering Case: 200 करोड़ मनी लॉड्रिंग मामले में करीम मोरानी पर कसा शिकंजा, ED ने भेजा समन
Fri, 24 Feb 2023 12:43 PM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 24 Feb 2023 12:43 PM IST
सार
सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कई नाम सामने आ चुके हैं। अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है और यह नाम है फिल्ममेककर करीम मोरानी का।
विज्ञापन
फिल्ममेककर करीम मोरानी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कई नाम सामने आ चुके हैं। अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है और यह नाम है फिल्ममेककर करीम मोरानी का। करीम मोरानी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने समन भेजा है। ऐक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को सुकेश के जरिए घर गिफ्ट्स देने के मामले में करीम मोरानी का नाम भी सामने आया था, इसी मामले में करीम को अगले एक से दो दिन में ईडी के सामने पेश होना है।
विज्ञापन
विवादों में रहे हैं करीम
करीम मोरानी भारतीय फिल्ममेकर हैं, जिन्हें चेन्नई एक्सप्रेस और रा.वन जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। करीम का नाम पहले भी विवादों में रह चुका है। 2जी स्पेक्ट्रम मामले में, 2017 में दिल्ली की एक 25 साल की छात्रा संग रेप के मामले में हैदराबाद पुलिस ने केस दर्ज किया था। इसके बाद 23 सितंबर 2017 को करीम को सुप्रीम कोर्ट द्वारा उनके खिलाफ कथित बलात्कार के मामले में मोरानी को एंटीसिपेटरी बेल देने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद मोरानी को हैदराबाद पुलिस के सामने सरेंडर भी करना पड़ा था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- Soundarya Sharma: साजिद खान के साथ अफेयर की खबरों पर भड़कीं सौंदर्या शर्मा, बोलीं- वो मेरे बड़े भाई जैसे हैं
विज्ञापन
जेल में बंद है सुकेश
वहीं सुकेश चंद्रशेखर की बात करें तो वह इन दिनों दिल्ली की मंडोली जेल में बंद है। सुकेश पर 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। इस मामले में जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही से भी कई बार पूछताछ की जा चुकी है। इस मामले में पिंकी ईरानी का भी नाम सामने आया था। पिंकी ने ही सुकेश से जैकलीन की मुलाकात कराई थी।