फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sujoy Ghosh elated with Hard work on Devotion of Suspect X Actors Kareena Kapoor Vijay varma Jaideep Ahlawat

Sujoy Ghosh: 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' में करीना के काम से सुजॉय घोष खुश, तारीफ में कह डाली यह बड़ी बात

Sat, 08 Jul 2023 06:55 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 08 Jul 2023 06:55 PM IST
सार

घोष ने करीना के प्रोफेशनलिज्म की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, "वह न केवल एक पेशेवर रूप में एक अभिनेत्री हैं बल्कि एक अच्छी इंसान भी हैं।''

विज्ञापन
Sujoy Ghosh elated with Hard work on Devotion of Suspect X Actors Kareena Kapoor Vijay varma Jaideep Ahlawat
सुजॉय घोष, करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निर्देशक सुजॉय घोष 'कहानी' और 'बदला 'जैसी शानदार फिल्मों के लिए पहचाने जाते हैं। वह जल्द ही दर्शकों के सामने 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' लेकर आ रहे हैं। अपनी आगामी फिल्म पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह करीना कपूर खान, जयदीप अहलावत और विजय वर्मा द्वारा की गई कड़ी मेहनत से बेहद खुश हैं। यह मर्डर मिस्ट्री लेखक कीगो हिगाशिनो की 2005 की इसी शीर्षक की जापानी बेस्टसेलिंग किताब पर आधारित है। फिल्म पर बात करते हुए घोष ने कहा कि ऐसे अनुभवी अभिनेताओं को निर्देशित करना एक बड़ी जिम्मेदारी थी।

विज्ञापन

Ira Khan: डिप्रेशन का शिकार हो चुकी हैं आमिर खान की बेटी, इरा ने किया मानसिक तनाव की वजह का खुलासा

विज्ञापन

सुजॉय ने की कलाकारों की तारीफ

उन्होंने कहा, "जब आप कुछ लिखते हैं या जब आप एक चरित्र बनाते हैं तो आप बहुत कड़ी मेहनत करते हैं। जब आप इसे निभाने के लिए एक अभिनेता को देते हैं, तो यह लगभग अपने बच्चे को किसी को देने जैसा है। जिस तरह से विजय, जयदीप और करीना ने पात्रों की अपनाया, इससे मैं बहुत खुश था। हर किसी ने फिल्म को बहुत कुछ दिया है। मैं थोड़ा डरा हुआ हूं, यह मेरी जिम्मेदारी है।''

विज्ञापन

करीना की तारीफ में कही यह बात

पीटीआई से इस बातचीत में घोष ने करीना के प्रोफेशनलिज्म की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, "वह न केवल एक पेशेवर रूप में एक अभिनेत्री हैं बल्कि एक अच्छी इंसान भी हैं।" बता दें कि 57 वर्षीय निर्देशक वर्तमान में अपने नवीनतम प्रोडक्शन वेंचर "ब्लाइंड" के लिए दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं, जो इसी नाम की 2011 की कोरियाई फिल्म की रीमेक है। 

विज्ञापन

ब्लाइंड के निर्माता हैं सुजॉय

उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले मूल फिल्म देखने के बाद वह भारतीय दर्शकों को इसकी कहानी सुनाने के इच्छुक थे। फिल्म में सोनम कपूर आहूजा लीड रोल में हैं। वहीं, इसे शोम मखीजा ने निर्देशित किया है। घोष ने कहा, ''ब्लाइंड' के बारे में सबसे रोमांचक बात यह थी कि एक महिला जो दृष्टिबाधित है, एक अपराध की चश्मदीद गवाह है। यह कैसे संभव है? जब हमने मूल फिल्म देखी तो हम वास्तव में इसे बनाना चाहते थे। विचार यह था कि आप एक कोरियाई फिल्म को भारतीय फिल्म में कैसे ढालते हैं। शोम ने इस पर कड़ी मेहनत की है।" 

इन कलाकारों ने निभाए अहम किरदार

उन्होंने आगे बताया कि शोम ने मूल कहानी को 95 प्रतिशत बरकरार रखा है। घोष ने कहा कि ''ब्लाइंड'' में मुख्य भूमिका निभाने के लिए सोनम को लेने का विचार निर्देशक शोम का था। अभिनेत्री को चरित्र की बारीकियों को समझने में मदद करने के लिए एक कोच को काम पर रखा गया था। फिल्म में पूरब कोहली, विनय पाठक, लिलेट दुबे और शुभम सराफ भी हैं।
Yash: केजीएफ स्टार यश ने अपनी अगली फिल्म पर दिया बड़ा अपडेट, बोले- दमदार मूवी होगी यश19

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed