फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   suhana khan with shah rukh khan on the set of film zero

शाहरुख खान की बेटी को लॉन्च करेंगे ये दिग्गज डायरेक्टर, दे चुके हैं कई ब्लॉकबस्टर फिल्में

Thu, 13 Dec 2018 11:00 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 13 Dec 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
suhana khan with shah rukh khan on the set of film zero
suhana khan - फोटो : bollywoodlife
शाहरुख खान पहले ही कह चुके हैं कि उनकी बेटी सुहाना ऐक्टर बनाना चाहती हैं और इसे लेकर वह बहुत खुश हैं। इधर वह सुहाना के ऐक्टिंग करिअर को लॉन्च करने के लिए भी बहुत गंभीर हो गए हैं। 2019 में सुहाना की लॉन्चिंग की घोषणा किसी को चकित नहीं करेगी। 
विज्ञापन


शाहरुख लगातार अपनी बेटी के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। हाल में उन्होंने फिल्म 'जीरो' के सेट की तस्वीर जारी की थी जिसमें सुहाना उनके साथ दिखी थीं । शाहरुख ने लिखा कि फिल्म के गाने मेरे नाम तू को समझने में सुहाना ने ही उनकी मदद की। 
विज्ञापन


View this post on Instagram

🌞

A post shared by Suhana khan (@suhana_khan_officiall) on

विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, सुहाना और उनके दोस्तों द्वारा एक शॉर्ट फिल्म की शूटिंग की खबरें और तस्वीरें सोशल मीडिया में हैं। ये सारी बातें इसी तरफ संकेत कर रही हैं कि शाहरुख अपनी बेटी के फिल्म करिअर को लेकर संजीदा हो चुके हैं। इस बीच शाहरुख भले ही अपनी अगली फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं परंतु उनकी नजर सुहाना पर है। 

करण जौहर और रोहित शेट्टी सुहाना को लॉन्च करने में दिलचस्पी दिखा चुके हैं मगर वह मसाला फिल्मों से शुरुआत नहीं करना चाहती हैं। ऐसे में शाहरुख ने सुहाना को लॉन्च करने की जिम्मेदारी संजय लीला भंसाली के कंधों पर डाली है। उन्होंने भंसाली से कहा है कि वह कोई गैर-पारंपरिक सुहाना के लिए ढूंढें। भंसाली ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि वह ऐसा ही करेंगे। 

View this post on Instagram

Good morning

A post shared by Suhana khan (@suhana_khan_officiall) on

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed