फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Suchitra Krishnamoorthi Father admit in hospital in Coimbatore after vomits blood

इस नामी सिंगर-एक्ट्रेस पर टूटा दुखों का पहाड़, खून की उल्टियां कर रहे पिता

Tue, 31 Oct 2017 09:27 AM IST
amarujala.com- presented by: देव कश्यप
amarujala.com- presented by: देव कश्यप Updated Tue, 31 Oct 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
Suchitra Krishnamoorthi Father admit in hospital in Coimbatore after vomits blood
Suchitra Krishnamurthy

अपनी गायकी और अभिनय से सबको मंत्रमुग्ध कर देने वाली सुचित्रा कृष्णमूर्ति पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

विज्ञापन


सुचित्रा कृष्णमूर्ति के पिता वी. कृष्णामूर्ति को कुछ दिन पहले कोयम्बटूर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें तीन दिन से लगातार खून की उल्टियां हो रही थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Suchitra Krishnamoorthi Father admit in hospital in Coimbatore after vomits blood

कृष्णमूर्ति को प्रोस्टेट कैंसर होने का पता चला था और इसके लिए सर्जरी भी की गई थी। हालांकि, पिछले हफ्ते उनकी स्थिति ज्यादा खराब हो गई और उन्हें जरूरी चिकित्सा के लिए अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Suchitra Krishnamoorthi Father admit in hospital in Coimbatore after vomits blood

खबर की पुष्टि करते हुए सुचित्रा ने बताया, 'यह कैंसर का रिलैप्स नहीं है। डॉक्टरों का कहना है कि यह कीमोथेरेपी में दवाओं और इंजेक्शन के ज्यादा डोज की वजह से हुआ है। वे कहते हैं कि इस प्रकार की बीमारी में लंबे समय तक इलाज चलने से कभी-कभी गैस्ट्रिक या आंतों के अस्तर से खून निकलने की वजह से ऐसा होता है।'

विज्ञापन

Suchitra Krishnamoorthi Father admit in hospital in Coimbatore after vomits blood

गौरतलब है कि फिल्म 'कभी हां कभी ना' में सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अभिनय किया था। वो शाहरुख खान के अपोजिट नजर आईं थी। हाल ही में गायक सोनू निगम के बाद सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अजान को लेकर ट्वीट किया था। सुचित्रा ने लिखा था- सुबह पौने पांच बजे घर आते ही अजान की कानफोड़ू आवाज से सामना हुआ। जबरदस्ती धार्मिकता थोपने से ज्यादा बेवकूफी भरा और असभ्य काम कोई दूसरा नहीं हो सकता।

Suchitra Krishnamoorthi Father admit in hospital in Coimbatore after vomits blood

लाउडस्पीकर के जरिये तेज अजान की आलोचना करने वाली ऐक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति को सोशल मीडिया पर जमकर गालियां भी पड़ी थी। सुचित्रा ने गाली-गलौज से भरे इन ट्वीट्स को रीट्वीट करते हुए लिखा था 'इन कामुक लोगों को देखो, अपने भारत के लिए बुरा लगता है- महिलाओं के प्रति इस तरह का रवैया देखकर इस बात पर कोई आश्चर्य नहीं होता कि भारत दुनिया में रेप की राजधानी बन चुका है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed