फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   subhash kapoor to direct 'munnabhai chale delhi'

'एमबीबीएस', 'लगे रहो' के बाद अब 'मुन्ना भाई चले दिल्ली'

Fri, 01 Mar 2013 05:47 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 01 Mar 2013 05:47 PM IST
विज्ञापन
subhash kapoor to direct 'munnabhai chale delhi'

फिल्म इंडस्ट्री इन दिनों सीक्वल फिल्मों पर ज्यादा फोकस कर रही है। दर्शकों का अब मुन्नाभाई सीरिज की तीसरी फिल्म भी देखने को मिलेगी। यह फिल्म 'मुन्नाभाई चले दिल्ली' के नाम से बनेगी। इस फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर करेंगे।

विज्ञापन


विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' और 'लगे रहो मुन्नाभाई' फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था। यह दोनों ही फिल्में सुपरहिट रही थीं। मुन्नाभाई सीरिज की तीसरी फिल्म के निर्देशक बदल गए हैं।
विज्ञापन


'मुन्नाभाई चले दिल्ली' का निर्देशन करने वाले सुभाष कपूर इसके पहले 'फंस गए रे ओबामा' का निर्देशन कर चुके हैं। 15 मार्च को रिलीज होने वाली फिल्म 'जॉली एलएलबी' को भी उन्होंने निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश की न्यायप्रणाली पर बनी फिल्म 'जॉली एलएलबी' के विशेष दृश्य देखने के बाद चोपड़ा, हिरानी और इनके सह-लेखक अभिजीत जोशी को लगता है कि कपूर इसके लिए एकदम सही हैं। विधु विनोद चोपड़ा ने एक बयान में कहा कि "सुभाष का काम देखने के बाद हमने सामूहिक रूप से महसूस किया कि एक लंबे समय के बाद आखिरकार हमें सही संवेदनशीलता और दृष्टिकोण वाला व्यक्ति मिल ही गया।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed