फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   subhash Kapoor arrested in geetika tyagi molestation case

छेड़छाड़ मामले में मश्ाहूर निर्देशक गिरफ्तार

Tue, 24 Jun 2014 04:05 PM IST
Updated Tue, 24 Jun 2014 04:05 PM IST
विज्ञापन
subhash Kapoor arrested in geetika tyagi molestation case

खुद के साथ छेड़खानी किए जाने के आरोप लगाते हुए अभिनेत्री गीतिका त्यागी ने 14 अप्रैल को पुलिस में शिकायत दर्ज की थी। उसी सिलसिले में जॉली एलएलबी फेम निर्देशक सुभाष कपूर को सोमवार की शाम गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


सुभाष पर आरोप है कि उन्होंने गीतिका के उप-नगरीय वर्सोवा  स्थित आवास पर उनसे छेड़छाड़ की। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) समाधान धनेधर ने कहा कि इस साल 14 अप्रैल को अभिनेत्री गीतिका त्यागी द्वारा दर्ज कराए गए छेड़छाड़ के केस के सिलसिले में आज फिल्म निर्देशक सुभाष कपूर को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

फिर मिल गई जमानत

subhash Kapoor arrested in geetika tyagi molestation case

गिरफ्तारी के बाद सुभाष को अंधेरी की एक अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें जमानत दे दी। एसीपी ने कहा कि सुभाष के सहयोगी और पेशे से पटकथा लेखक दानिश रजा की भी इस मामले में तलाश है। गीतिका ने अप्रैल में वर्सोवा पुलिस थाने में सुभाष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराकर आरोप लगाया था कि वह और उनके सहयोगी दानिश मई 2012 में उनके घर आए और अनुचित तरीके से उन्हें छुआ।

क्या हुआ था उस दिन

subhash Kapoor arrested in geetika tyagi molestation case

यह फरवरी का मामला है। निर्देशक सुभाष कपून पर एक नवोदित अभिनेत्री गीतिक त्यागी ने आरोप लगाया कि उन्होंने उनके साथ अश्‍लील हरकत की है।

गीतिका ने इस हरकरत से खफा होकर सुभाष कपूर को थप्पड़ भी मारा है। इस पूरे घटनाक्रम का गीतिका ने वीडियो भी बनाया है। वीडियो बनाने के बाद गीतिका ने इसे यूट्यूब पर अपोलड भी कर दिया है।

इस वीडियो में दिखाया गया है कि गीतिका सुभाष पर कई तरह के आरोप लगा रही हैं। सुभाष अपनी पत्नी के साथ चुपचाप खड़े हैं। सुभाष यह भी कह रहे हैं कि यदि उस लड़की को लगता है कि मैने उसके साथ बुरी हरकत की है। तो वह लड़की उन्हें थप्पड़ मार सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed