Subedaar Trailer: ‘सूबेदार’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 69 की उम्र में एक्शन अंदाज में दिखे अनिल कपूर
Anil Kapoor Movie Subedaar Trailer: अनिल कपूर 69 साल की उम्र में भी दर्शकों को चौंका रहे हैं। हीरो से लेकर ग्रे शेड और कॉमेडी रोल में छा जाने वाले अनिल कपूर ‘सूबेदार’ फिल्म में जबरदस्त एक्शन कर रहे हैं। अनिल कपूर की इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर आज रिलीज हुआ है। जानिए, क्या खास है फिल्म ‘सूबेदार’ के ट्रेलर में।
विस्तार
अनिल कपूर बड़े पर्दे पर अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। ओटीटी पर भी वह अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं। जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर यह फिल्म रिलीज होगी। सोमवार को अनिल कपूर की इस फिल्म का ट्रेलर सामने आया है। ट्रेलर में अनिल का लुक, अंदाज और एक्शन देखकर दर्शक चौंक सकते हैं।
‘सूबेदार’ के ट्रेलर में एक्शन-इमोशन की डबल डोज
‘सूबेदार’ एक एक्शन फिल्म है। लेकिन इसकी कहानी में इमोशनल एंगल भी है। इस फिल्म में अनिल कपूर, मोना सिंह और राधिका मदान लीड रोल में हैं। फिल्म में अनिल कपूर एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आ रहे हैं। वह एक शहर में आते हैं, जहां गुंडाराज चल रहा है। मोना सिंह एक खनन माफिया करने वाली महिला उर्फ दीदी रोल में हैं, उसका एक भाई है, जो लोगों पर जुल्म करता है। एक दिन अनिल कपूर के किरदार सूबेदार की वह लड़का बेइज्जती कर देता है। उसके बाद शुरू होता है, मार-धाड़ का खेल। अनिल कपूर का अभिनय जहां कमाल का है, वहीं उनका एक्शन भी धमाकेदार है। फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है। अनिल कपूर इस प्रोजेक्ट के को-प्रोड्यूसर भी हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: 'प्रोटोकॉल तोड़ रहा हूं तो माफ करना'; 'सूबेदार' का ट्रेलर देख अनुपम खेर ने दिया रिएक्शन, बाद में मांगी माफी
कब रिलीज होगी फिल्म ‘सूबेदार’?
अनिल कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘सूबेदार’ अगले महीने रिलीज होगी। ट्रेलर के साथ मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट भी बताई है। यह फिल्म 5 मार्च को रिलीज होगी। प्राइम वीडियो पर यह फिल्म स्ट्रीम होगी। फिल्म में फैसल शेख और सौरभ शुक्ला जैसे एक्टर्स भी नजर आ रहे हैं।
अनिल कपूर इन फिल्मों में भी आएंगे नजर
‘सूबेदार’ के अलावा अनिल कपूर कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। पिछले साल फिल्म 'वॉर 2' में नजर आए थे। इस साल 'अल्फा' और 'किंग' फिल्म में भी नजर आएंगे। दोनों ही फिल्में इसी साल रिलीज होंगी। 'किंग' फिल्म में अनिल कपूर के अलावा कई नामी एक्टर्स भी नजर आएंगे।