फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupam Kher praises Anil Kapoor Subedaar trailer ahead of its release says Proud of your courage

'कमाल से भी बढ़कर', अनुपम खेर ने दिया अनिल कपूर की 'सूबेदार' के ट्रेलर पर रिएक्शन; फिर इस वजह से मांगी माफी

Sat, 21 Feb 2026 03:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 21 Feb 2026 03:03 PM IST
सार

Anupam Kher praises Anil Kapoor: अनिल कपूर की आगामी फिल्म ‘सूबेदार’ का टीजर बीते दिनों रिलीज हुआ। इसके ट्रेलर का फैंस को इंतजार है। आधिकारिक रिलीज से पहले अनुपम खेर ने इसे देख लिया है और हाल ही में अपना रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन
Anupam Kher praises Anil Kapoor Subedaar trailer ahead of its release says Proud of your courage
अनिल कपूर-अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अनिल कपूर अपनी आगामी फिल्म 'सूबेदार' को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों रिलीज हुए इसके टीजर को अच्छा रेस्पॉन्स मिला था। अब दर्शक फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। आधिकारिक रूप से ट्रेलर अभी रिलीज नहीं हुआ है। मगर, अनिल कपूर ने अपने जिगरी दोस्त और एक्टर अनुपम खेर को ट्रेलर हाल ही में दिखाया। इसे देख अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन शेयर किया है।

विज्ञापन

'आपने जो किया, वह कमाल से भी बढ़कर'
अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अनिल कपूर के अभिनय की जमकर तारीफ की है। मगर, बाद में वे माफी मांगते दिखे हैं। 69 वर्षीय अनिल कपूर का काम देख अनुपम खेर हैरान रह गए हैं। उन्होंने लिखा है, 'मेरे प्यारे अनिल। आपने मुझे अपनी फिल्म 'सूबेदार' का ट्रेलर दिखाया, जो अभी आधिकारिक तौर पर रिलीज भी नहीं हुआ है। इसे देख मैं इतना चौंक गया हूं कि, मुझे तुरंत अपना रिएक्शन कैमरे पर दिखाना पड़ा। आपने एक बार फिर जो किया है, वह कमाल से भी बढ़कर है'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)




'आप हमेशा चौंकाते हैं'
अनुपम खेर ने आगे लिखा है, 'हर फिल्म के साथ आपको खुद को नए तरीके से पेश करते देखना बहुत इंस्पायरिंग लगता है। जब हमें लगता है कि हमने अनिल कपूर का बेस्ट देख लिया है, तो आप एक नए शेड, एक नई रिदम, अपनी आंखों में एक नई आग के साथ आते हैं। ट्रेलर शानदार है। पावरफुल। लेयर्ड और आपकी परफॉर्मेंस में वह अनोखी इंटेंसिटी है। एक न्यूकमर की भूख और एक मास्टर का क्राफ्ट। यह कॉम्बिनेशन दुलर्भ है'।

इस वजह से मांगी माफी
एक्टर ने आगे लिखा है, 'कपूर साब, मैं आपकी सबसे ज्यादा तारीफ इसलिए करता हूं, क्योंकि आप कभी सेटल नहीं होते। आप अपनी लेगेसी पर निर्भर नहीं रहते। आप इसे बार-बार बनाते हैं। नए तरीके से पेश आना आपके लिए कोई स्ट्रेटेजी नहीं है, यह आपका नेचर बन गया है। एक साथी एक्टर और एक ऐसे इंसान के तौर पर जो आपको कैमरे के अलावा जानता है, मुझे आप पर गर्व है। आपके सफर पर गर्व है। आपकी हिम्मत पर गर्व है। तो यह उस जुनून के लिए है, जो पुराना होने से मना करता है। एक जबर्दस्त ट्रेलर के लिए पूरी कास्ट और क्रू को बधाई! प्यार और तारीफ के साथ। अनुपम'। एक्टर ने आगे लिखा है, 'सॉरी! अगर मैं ट्रेलर के ऑफिशियल रिलीज से पहले अपने विचार रखने का प्रोटोकॉल तोड़ रहा हूं'। बता दें कि ‘सूबेदार’ 5 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed