Sannyasi Deshonayok: सुभाष चंद्र बोस के नाम के दुरुपयोग पर परिजन चिंतित, यह बड़ा कदम उठाने की कर रहे तैयारी
नेताजी के जीवन पर बनी फिल्म संन्यासी देशोनायक इसी हफ्ते रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से तीन साल पहले भी एक वेब सीरीज बनाई जा चुकी है जिसमें सुभाष चंद्र बोस की कहानी दिखाई गई थी।
विस्तार
साल 1945 में विमान हादसे में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवित बचने की धारणा के इर्द-गिर्द बनाई गई फिल्म की रिलीज से पहले उनके परिजनों ने जनहित याचिका दाखिल करने का फैसला किया है। परिजनों का कहना है कि नेताजी के नाम का दुरुपयोग कर लोगों को आर्थिक लाभ लेने से रोकने के लिए वे इस बात पर विचार कर रहे हैं।
बता दें कि नेताजी के जीवन पर बनी फिल्म संन्यासी देशोनायक इसी हफ्ते रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से तीन साल पहले भी एक वेब सीरीज बनाई जा चुकी है जिसमें सुभाष चंद्र बोस की कहानी दिखाई गई थी। सुभाष चंद्र बोस के पौत्र चंद्र कुमार बोस ने इस तरह के विवादास्पद विषय पर बनाई जाने वाली फिल्मों को मंजूरी देने पर सेंसर को पर भी सवाल खड़े किए।
Bollywood Gossips: जब फैन की डांट पर अरुण गोविल ने छोड़ दी थी सिगरेट, क्या आपने सुना 'राम' से जुड़ा यह किस्सा?
उन्होंने कहा, 'फिल्ममेकर ताइपे दुर्घटना में नेताजी की मृत्यु की जांच करने वाले आयोग की रिपोर्ट पढ़े बिना उन पर फिल्म बना रहे हैं। यह अब सामान्य हो गया है। नेताजी को गलत ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है। उन पर रिसर्च करने का दावा करने वाले लेखकों ने बिना किसी सबूत के आधार पर उनकी तुलना संन्यासी से कर दी है।' आगे उन्होंने दावा किया कि ऐसा करके उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले में वह पीआईएल दाखिल करने के लिए वकीलों से सलाह भी ले रहे हैं।
Black Adam: जानिए कहां से आया डीसी कॉमिक्स का नया हीरो ब्लैक एडम, एडवांस बुकिंग में अब तक कमाए इतने करोड़
गौरतलब है कि संन्यासी देशोनायक 28 अक्तूबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन अमलान कुसुम घोष ने किया है। फिल्म को लेकर निर्देशक ने दावा किया है कि यह फिल्म हाई कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस मनोज कुमार मुखर्जी के इंटरव्यू के आधार पर है। जस्टिस मुखर्जी को केंद्र सरकार ने 1999 में नेताजी की मौत की जांच करने का निर्देश दिया है।
Pathaan: दो नवंबर को शाहरुख खान देंगे फैंस को तोहफा? ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा 'पठान टीजर'