फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ‘Subarnalata’ actor Arindam Pramanik sells fish due to lack of work and lockdown

काम नहीं मिला तो मछली बेचने को मजबूर हुआ ये एक्टर, तस्वीर सामने आते ही हुई वायरल

Mon, 05 Jul 2021 02:24 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 05 Jul 2021 02:24 PM IST
सार

कोरोना वायरस की दूसरी लहर की मार बॉलीवुड ही नहीं बल्कि टॉलीवुड पर भी पड़ी है।मशहूर अभिनेता अरिंदम प्रामाणिक भी अपने परिवार का पेट पालने के लिए मछली बेचने का काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
‘Subarnalata’ actor Arindam Pramanik sells fish due to lack of work and lockdown
अरिंदम प्रामाणिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना वायरस की दूसरी लहर की मार बॉलीवुड ही नहीं बल्कि टॉलीवुड पर भी पड़ी है। हालांकि, उभरने के लिए अब आंध्र प्रदेश सरकार ने फिल्म इंडस्ट्री को एक बड़ी राहत दी। लेकिन बावजूद इसके मशहूर अभिनेता अरिंदम प्रामाणिक भी अपने परिवार का पेट पालने के लिए मछली बेचने का काम कर रहे हैं। अरिंदम कहते हैं, 'मेरे पिता पहले पूर्वी बर्दवान जिले के मेमारी में सब्जियां बेचने का काम किया करते थे। लेकिन मैं हमेशा से ही एक सफल अभिनेता बनना चाहता था। जब मैंने उस प्रोफेशन में कदम रखा था उस दिन से मेरे पिता ने वो काम नहीं किया। मैं सभी के लिए एक उदाहरण बन गया था। लेकिन आज कोरोना के कारण मुझे अभिनय छोड़ मछली बेचकर अपने परिवार का पालन करना पड़ रहा है।'

विज्ञापन

‘Subarnalata’ actor Arindam Pramanik sells fish due to lack of work and lockdown
अरिंदम प्रामाणिक - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि अरिंदम प्रामाणिक ने टॉलीवुड की कई फिल्मों में धारावाहिक में काम कर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। लेकिन अब वास्तविक जीवन में वे मछली बेच रहे हैं। इन दिनों अभिनेता का सुबह मेमारी स्टेशन बाजार में मछली खरीददारों को संभालना उनका पेशा बन चुका है। अरिंदम ने कहा, 'सड़क किनारे बैठकर मछली बेचना उनके लिए कभी भी आसान नहीं था, लेकिन उनके पास कोई और उपाय भी नहीं था।'

विज्ञापन
विज्ञापन

‘Subarnalata’ actor Arindam Pramanik sells fish due to lack of work and lockdown
अरिंदम प्रामाणिक - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अरिंदम ने 11वीं क्लास में नाटककार एवं निर्देशक चंदन सेन के नाटक से अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद साल 2011 में बंगाली मेगा सीरियल 'सुबर्णलता' से उन्हें पहचान मिली। इसी सीरियल से उन्हें घर घर में पहचान मिली और साथ ही वह दर्शकों के चेहेते भी बनें। उन्होंने एक के बाद एक सीरियल में अपनी अदाकारी से लोगों का मन जीतना शुरू कर दिया। इंडस्ट्री छोड़ने से पहले वे स्टार जलसा के एक मेगा सीरियल में काम कर रहे थे। है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed