फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   student of the year 2 starrar actress tara sutaria unique role play upcoming movie marjavan

तारा सुतारिया ने सीखा इशारों में बातें करना, फिल्म मरजावां में स्वीकार की बेजुबां किरदार की चुनौती

Wed, 09 Oct 2019 07:19 PM IST
विजय जैन मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Wed, 09 Oct 2019 07:19 PM IST
विज्ञापन
student of the year 2 starrar actress tara sutaria unique role play upcoming movie marjavan
मरजावां फिल्म की स्टारकास्ट तारा सुतारिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : मुंबई डेस्क
करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से अपना करियर शुरू करने वाली अभिनेत्री तारा सुतारिया को अपनी अगली फिल्म फिल्म मरजावां से ढेर सारी उम्मीदें हैं। मिलाप जावेरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में तारा ने एक गूंगी लड़की जोया का किरदार निभाया है और इस किरदार के लिए तारा ने महीनों तक जमकर तैयारी की।
विज्ञापन


तारा कहती हैं, “फिल्म मरजावां का ये किरदार मेरे लिए एक ऐसी चुनौती था जिस पर खरा उतरने में ही मेरे अभिनय की मजबूती है। इस किरदार में सहज तरीक़े से ढलने के लिए मुझे लगा कि सबसे पहले साइन लैंग्वेज सीखना ज़रूरी हैं। इसके लिए मैंने इशारों में बातें करना सिखाने वाली प्रशिक्षिका संगीता गाला से पूरे दो महीने की ट्रेनिंग ली है।”
विज्ञापन


फिल्म में मरजावां में तारा की जोड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ बनी हैं। रितेश देशमुख इस फिल्म में विलेन के किरदार में नज़र आएंगे। तारा के किरदार के बारे में फिल्म मरजावां के निर्देशक मिलाप कहते हैं, “जोया का किरदार तारा से बेहतर कोई नहीं निभा सकता था। मैं तारा से मोनिशा आडवाणी की पार्टी में मिला था। उस दौरान वह काफी मासूम और खूबसूरत दिख रही थीं। तभी मैंने सोच लिया था कि मरजावां में जोया के किरदार के लिए तारा बिल्कुल परफ़ेक्ट रहेंगी।”
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed