Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Stree 2 Advance Booking Collection Day 1 Rajkummar Rao Shraddha Kapoor Pankaj Tripathi Amar Kaushik

Stree 2: साल की सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर बनने को तैयार स्त्री 2, एडवांस बुकिंग में डंकी और गदर 2 को छोड़ा पीछे

Thu, 15 Aug 2024 01:18 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 15 Aug 2024 01:18 AM IST
सार

स्त्री 2 को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। एडवांस बुकिंग में इस फिल्म ने शाहरुख खान की डंकी और सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर 2 को पीछे छोड़ दिया है। इसी के साथ यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर भी बनने जा रही है। 

विज्ञापन
Stree 2 Advance Booking Collection Day 1 Rajkummar Rao Shraddha Kapoor Pankaj Tripathi Amar Kaushik
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की बहुचर्चित फिल्म स्त्री 2 इन दिनों लगातार सुर्खियों में है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म पहले दिन बड़ा धमाल मचाने को तैयार है। 
विज्ञापन

IFFM 2024: रानी मुखर्जी ने जारी किया यश चोपड़ा का डाक टिकट, निकोल किडमैन-शाहरुख के बीच देखना चाहती हैं रोमांस
विज्ञापन


एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल
पहले दिन यह फिल्म टिकट खिड़की पर कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ने जा रही है। दरअसल, फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही तगड़ी कमाई कर डाली है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक पहले दिन के लिए  स्त्री 2  के छह लाख 87 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। एडवांस बुकिंग से फिल्म ने 19.59 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में शाहरुख खान और सनी देओल  जैसे सितारों की फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि डंकी ने एडवांस बुकिंग से 15.41 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि गदर 2 ने 17.6 करोड़ रुपये कमाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: हॉलीवुड का रुख क्यों नहीं करते शाहरुख खान, बॉलीवुड के बादशाह ने खुद उठाया वजह से परदा

दो फिल्मों से है स्त्री 2 का मुकाबला
इस साल की अब तक की सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर फाइटर रही है, लेकिन स्त्री 2 अब आसानी से इस फिल्म को पछाड़ देगी। बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 अकेले नहीं रिलीज हो रही है। इस फिल्म का मुकाबला जॉन अब्राहम की वेदा और अक्षय कुमार की खेल खेल में से है। दोनों ही बड़े सितारे फिल्म स्त्री 2 को चुनौती देने की पूरी कोशिश में हैं। हालांकि, एडवांस बुकिंग के आकंड़े कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। माना जा रहा है स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस की जंग आसानी से जीत लेगी।
Asha Parekh: 'राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित होंगी आशा पारेख, अभिनेत्री को मिलेगी इतनी धनराशि

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed