फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Starting Feb 1 full occupancy will be allowed in cinema halls Union Minister of Information and Broadcasting Prakash Javadekar

एक फरवरी से पूरी तरह से खुल जाएंगे सिनेमाघर, सरकार से मिली अनुमति

Sun, 31 Jan 2021 10:51 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 31 Jan 2021 10:51 AM IST
सार

  • 1 फरवरी से 100% क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमाघर।
  • COVID-19 के नियमों का रखा जाएगा खयाल।

विज्ञापन
Starting Feb 1 full occupancy will be allowed in cinema halls Union Minister of Information and Broadcasting Prakash Javadekar
प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : ANI

विस्तार

देशभर में कोरोना वायरस के चलते बीते साल की शुरुआत में सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया था। जिससे सिनेमाघर संचालकों को खासा नुकसान हुआ था। हालांकि लॉकडाउन खत्म होने के बाद सिनेमाघरों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोला गया था। लेकिन अब खबर है कि सिनेमाघरों को पूरी तरह से खोलने का निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन


केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि देश में 1 फरवरी से सिनेमा हॉल को 100% क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति दी जा रही है। साथ ही सिनेमा हॉल में covid 19 संबंधित सभी दिशानिर्देशों का पालन भी किया जाएगा। प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि सरकार ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन बुकिंग को प्रोत्साहित कर रही है। दो शो के बीच में थोड़ा समय रखा जाएगा, जिससे एकदम से भीड़ ना हो।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

इसके अलावा प्रकाश जावड़ेकर ने OTT को लेकर मिल रही शिकायतों पर भी संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि OTT पर चलने वाले कुछ सीरियल के बारे में बहुत शिकायतें आई हैं उसका संज्ञान लिया गया है। OTT की फिल्म, कार्यक्रम, डिजिटल अखबार पर प्रेस काउंसिल, केबल टेलीविजन, सेंसर बोर्ड का कानून लागू नहीं होता था। इनके संचालन के लिए जल्द ही सुचारू व्यवस्था की घोषणा की जाएगी।
 

बता दें कि हाल ही में गृह मंत्रालय ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सिनेमा हॉल को खोलने की इजाजत दी थी। जिसके तहत दो दर्शकों के बीच एक कुर्सी खाली रखने की अनिवार्यता थी। सिनेमा हॉल के पूरी क्षमता से नहीं खुलने के कारण फिल्म निर्माता फिल्मों को रिलीज करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे। जिसके कारण सिनेमाघर संचालकों को नुकसान उठाना पड़ रहा था।

पढ़ें: Bigg Boss 14: घर से बेघर हुए विकास गुप्ता, इन दो कंटेस्टेंट्स को मिले सबसे ज्यादा वोट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed