{"_id":"37c0c0b4-1954-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"stalwart-joined-the-safina-royal-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैफिना की शाही पार्टी में शामिल हुईं दिग्गज हस्तियां ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सैफिना की शाही पार्टी में शामिल हुईं दिग्गज हस्तियां
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Fri, 19 Oct 2012 11:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफिना की शाही शादी की बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में शाही पार्टी हुई। पार्टी में कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के अलावा कई केंद्रीय मंत्री, विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेता, फिल्मी सितारे, पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी, उद्योगपति आदि समते करीब सात सौ लोग शामिल हुए।
औरंगजेब रोड स्थित 31 नंबर बंगले में शाम आठ बजे ही पार्टी में अतिथियों का आने का सिलसिला शुरू हो गया था। देर रात तक अतिथियों के आने का दौर जारी रहा। पार्टी में करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर, मां बबीता, सैफ की मां शर्मिला टैगोर, उनकी बेटी भी मौजूद थी। पार्टी से मीडिया को पूरी तरह दूर रखा गया।
मीडिया को मुख्य गेट तक ही जाने की इजाजत दी गई थी। हालांकि पार्टी स्थल के बाहर बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी उपस्थित थे। उन्होंने पार्टी की बाहर से ही कवरेज की। अतिथियों की गाड़ी भी अंदर नहीं जाने दी गई। सभी अतिथि मुख्य सड़क पर ही गाड़ी से उतरकर पैदल अंदर गए।
विज्ञापन
चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी थी। पार्टी में किसी भी ऐसे व्यक्ति अंदर नहीं जाने दिया गया जिनका निमंत्रण नहीं था। सैफिना की पार्टी में सांसद अमर सिंह भी पहुंचे। वह काफी दिनों बाद किसी पार्टी में दिखाई दिए।