किसी का भाई किसी की जान के बाद से ही सलमान खान के फैंस अपने फेवरेट सितारे की फिल्म 'टाइगर 3' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के मेकर्स लोगों का उत्साह बनाए रखने के लिए समय-समय पर इससे जुड़े अपडेट्स से लोगों को रूबरू करा रहे हैं। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।
Big B Doppelganger: ऐसा हमशक्ल जिसे देख अमिताभ बच्चन भी चकरा गए, मिलिए पुणे के शशिकांत पेडवाल से
2 of 5
टाइगर 3
- फोटो : social media
बताया जा रहा है कि यशराज फिल्म्स ने अपने स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म के लिए हॉलीवुड एक्शन डायरेक्टर मार्क सिजाक को टीम में शामिल किया है। मार्क ने पहले क्रिस्टोफर नोलन के साथ डनकर्क और द डार्क नाइट राइजेज जैसी फिल्मों में काम किया है।
3 of 5
टाइगर 3
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बारे में एक सूत्र ने कहा, ''अगर आप टाइगर 3 में एक्शन निर्देशकों की लाइन-अप को देखेंगे, तो आपको एहसास होगा कि निर्माता आदित्य चोपड़ा और निर्देशक मनीष शर्मा इस फिल्म से क्या चाहते हैं। वे दर्शकों को एक धमाकेदार एक्शन एंटरटेनर देना चाहते हैं, क्योंकि हॉलीवुड के सर्वश्रेष्ठ नाम अब इस फिल्म का हिस्सा हैं। मार्क सिजाक, जो पहले क्रिस्टोफर नोलन के साथ काम कर चुके हैं, भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। इस फिल्म का स्केल एपिक होने वाला है।''
4 of 5
टाइगर 3
- फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बात सामने आई है कि हॉलीवुड एक्शन कोऑर्डिनेटर क्रिस बार्न्स, भी 'टाइगर 3' का हिस्सा हैं। वह मार्वल की सुपहहिट फिल्म एवेंजर्स: एंडगेम पर काम में कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो है। हालांकि, सभी को इसकी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
5 of 5
इमरान हाशमी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरतलब है कि टाइगर फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग टाइगर 3 मनीष शर्मा ने निर्देशित किया है। यह फिल्म इस दिवाली के आस पास हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी। आगामी एक्शन फिल्म में इमरान हाशमी विलेन की भूमिका में हैं। वहीं, कैटरीना भी इस फिल्म में अहम किरदार में नजर आने वाली हैं।
Aamir Khan On Pay Gap: 'इसका लिंग से नहीं लेकिन..., जब वेतन समानता पर चुप्पी तोड़कर आमिर खान ने दिया बड़ा बयान