फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ss rajamouli rrr full movie leaked online, youtube takes action and removed all videos

RRR Movie Leaked: यूट्यूब पर लीक हुई 'आरआरआर', लोगों की शिकायत के बाद कंपनी ने उठाया यह कदम

Sun, 03 Apr 2022 05:30 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 03 Apr 2022 05:30 PM IST
सार

एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी आरआरआर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। राम चरण और जूनियर एनटीआर अभिनीत इस फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों की भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

विज्ञापन
ss rajamouli rrr full movie leaked online, youtube takes action and removed all videos
RRR - फोटो : insta

विस्तार

एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म आरआरआर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। राम चरण और जूनियर एनटीआर अभिनीत इस फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों की भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म में बॉलीवुड के दो बड़े चेहरे अजय देवगन और आलिया भट्ट ने भी काम किया है। फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई की वजह से यह कहा जा सकता है कि 25 मार्च को दुनियाभर में रिलीज हुई 'आरआरआर' ने बॉक्स ऑफिस के अच्छे दिन वापस ला दिए हैं।

विज्ञापन

फिल्म ने अब तक दुनियाभर में 700 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। इस बीच फिल्म का हिंदी वर्जन शनिवार 2 अप्रैल को यूट्यूब पर लीक हो गया। कई ट्विटर यूजर की शिकायत के बाद यूट्यूब ने कार्रवाई करते हुए सभी लीक वीडियो अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिए हैं। बता दें कि इससे पहले भी फिल्म पाइरेसी का शिकार हो गई थी। यह फिल्म कई टोरेंट वेबसाइटों पर लीक हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'RRR' को फिल्मीवैप, तमिल रॉकर्स और मूवी रूल्ज पर लीक किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ss rajamouli rrr full movie leaked online, youtube takes action and removed all videos
RRR - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस खबर के सोशल मीडिया पर फैलने के बाद फिल्म के एक्टर राम चरण और जूनियर एनटीआर ने लोगों से पायरेसी को प्रोत्साहित न करने और सिनेमाघरों में फिल्म देखने की अपील की थी। कई बार लीक होने के बावजूद भी पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से इस फिल्म को ज्यादातर लोग सिनेमाघरों में ही देखने जा रहे हैं। बता दें कि फिल्म का हिंदी संस्करण अपने दूसरे सप्ताह में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन

एक अप्रैल तक इस फिल्म ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 146 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। माना जा रहा है कि शनिवार और रविवार को यह फिल्म 20-25 करोड़ रुपए आसानी से कमा लेगी। गौरतलब है कि एसएस राजामौली की इस फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। कोरोना महामारी की वजह से फिल्म की रिलीज लंबे समय से टल रही थी, लेकिन रिलीज होते ही इस फिल्म ने इतिहास रच दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed