फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   SRK new look in film Athrw- The Origin

अब शाहरुख को देखिए नए अंदाज में

Tue, 06 Jan 2015 04:26 PM IST
Updated Tue, 06 Jan 2015 04:26 PM IST
विज्ञापन
SRK new look in film Athrw- The Origin

शाहरुख खान बॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं, जो हमेशा नए नए एक्सपेरिमेंट करने से हिचकिचाते हैं। किंग खान एक बार एक ऐसे फिल्म में नजर आएंगे आप उन्हें देख कर चौंक जाएंगे। इस बार शाहरूख एक ग्राफिक नॉवेल 'अथर्व- दि ऑरिजिन' के एनिमेशन फिल्म में नजर आएंगे। इसमें शाहरूख मुख्य किरदारा निभा रहे हैं।

विज्ञापन


'अथर्व- दि ऑरिजिन' एक ग्राफिक नॉवेल है, जिसका ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। यह रमेश तमिलमणि के उपन्यास 'अथर्व' पर आधारित है। शाहरूख खान इसमें योद्धा के रूप में नजर आ रहे हैं। शाहरूख के फैंस को निसंदेह उनका यह अवतार अचंभित करेगा।

विज्ञापन

शाहरुख निभा रहे ऐतिहा‌सिक किरदार

SRK new look in film Athrw- The Origin

विरूज स्टूडियो की फिल्म 'अथर्व-दि ऑरिजिन' का ट्रेलर 2 जनवरी को रिलीज होने के बाद से 20 लाख से ज्यादा हिट्स पा चुका है।

फिल्म में कई सदियों पहले की कहानी है जब उस काल में एक राजा पूरी धरती पर राज करता था। तब अथर्व ने अकेले अपनी हतप्रभ करने वाली यात्रा शुरू की थी, जिसमें उसका सामना कई विपरीत परिस्थतियों से होता है।

बॉलीवुड में शाहरूख खान अपनी नए प्रयोगों के लिए जाने जाते हैं। चाहे वह 'रावन' में वीएफएक्स हो, या एप्प के द्वारा फिल्म प्रमोशन हो, एक बार फिर एनिमेशन में कुछ नया करने जा रहे हैं। उन्होंने अपनी फिल्म रॉ वन में कई नए प्रयोग किए थे। उम्मीद है, शाहरूख के फैंस उनको नए लुक को भी पसंद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed