{"_id":"577cb8a24f1c1b6f0c7fb26b","slug":"srk-is-not-happy-with-karan-s-film","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"करण की फिल्म से नाखुश दिख रहे हैं शाहरुख","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करण की फिल्म से नाखुश दिख रहे हैं शाहरुख
रवि बुले/ अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2016 01:23 PM IST
विज्ञापन
करण जौहर और शाहरुख खान
- फोटो : filmmonkey.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करण जौहर की दिवाली पर रिलीज होने जा रही फिल्म से शाहरुख खान खुश नजर नहीं आ रहे हैं। दोनों अच्छे दोस्त हैं और खबर है कि करण ने शाहरुख समेत कुछ करीबी दोस्तों को अपनी अगली फिल्म के विशेष खास सीन, ट्रेलर तथा गाने देखने के लिए बुलाया था। करण की अगली फिल्म एक लव स्टोरी है, जिसमें रणबीर कपूर अपने से 9 साल बड़ी ऐश्वर्या राय बच्चन से रोमांस करते नजर आएंगे।
फिल्म में अनुष्का शर्मा और फवाद खान भी हैं। करण के घर शाहरुख के साथ उनकी पत्नी गौरी और जोया अख्तर भी पहुंची थीं।
विज्ञापन
फिल्म में अनुष्का शर्मा और फवाद खान भी हैं। करण के घर शाहरुख के साथ उनकी पत्नी गौरी और जोया अख्तर भी पहुंची थीं।
करण जौहर
- फोटो : filmmonkey.com
सूत्रों की मानें तो डिनर के बाद सबने करण की इस फिल्म की तारीफ की। लेकिन शाहरुख ने सच्चे मित्र का धर्म निभाते हुए करण को बताया कि उनकी फिल्म में कहां-कहां कमियां नजर आ रही हैं। यही नहीं उन्होंने करण से फिल्म में कुछ परिवर्तन करने को भी कहा। शायद किंग खान करण की मदद करना चाहते हैं।
सूत्रों का कहना है कि भारी भरकम स्टारकास्ट और विदेश में पूरी शूटिंग की वजह से फिल्म का बजट काफी बड़ा है, जिस कारण करण पर हर हाल में 100 करोड़ बनाने का दबाव रहेगा।
सूत्रों का कहना है कि भारी भरकम स्टारकास्ट और विदेश में पूरी शूटिंग की वजह से फिल्म का बजट काफी बड़ा है, जिस कारण करण पर हर हाल में 100 करोड़ बनाने का दबाव रहेगा।