फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   SRK Death Threat Problems increase for lawyer accused of threatening Shahrukh Khan court extends police reman

SRK Death Threat: शाहरुख खान को धमकी देने वाले आरोपी वकील की मुश्किलें बढ़ीं, अदालत ने बढ़ाई पुलिस रिमांड

Thu, 14 Nov 2024 04:50 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 14 Nov 2024 04:50 PM IST
सार

शाहरुख खान को धमकी देने वाले आरोपी वकील को अदाल की तरफ से तगड़ा झटका लगा है। मुंबई कोर्ट ने आरोपी वकील की पुलिस हिरासत 18 नवंबर तक बढ़ा दी है। 

विज्ञापन
SRK Death Threat Problems increase for lawyer accused of threatening Shahrukh Khan court extends police reman
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मामले में नया अपडेट सामने आया है। मुंबई कोर्ट ने आरोपी वकील की पुलिस हिरासत बढ़ा दी है। कोर्ट ने गुरुवार को आरोपी वकील को 18 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। बता दें कि 12 नवंबर को शाहरुख खान को धमकी देने के आरोप में आरोपी को छत्तीसगढ़ के रायपुर में हिरासत में लिया गया था।

विज्ञापन

अदालत ने सुनी दोनों पक्षों की दलील 

छत्तीसगढ़ की एक अदालत से आरोपी की ट्रांजिट रिमांड हासिल करने के बाद पुलिस उसे मुंबई लाई। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को बांद्रा की एक अदालत में पेश किया और मामले की जांच के लिए उसकी सात दिन की रिमांड मांगी। आरोपी के वकील अमित मिश्रा और सुनील मिश्रा ने कहा कि कथित घटना से पहले फैजान खान का फोन चोरी हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के वकील का बड़ा दावा 

उन्होंने तर्क दिया कि उसके फोन से की गई धमकी भरी कॉल उसके खिलाफ एक साजिश थी क्योंकि उसने पहले शाहरुख खान के खिलाफ उनकी फिल्म 'अंजाम' में हिरण शिकार के संदर्भ में एक संवाद को लेकर मुंबई पुलिस में शिकायत की थी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी को 18 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन

अंडरवर्ल्ड की हिट लिस्ट में रहे हैं शाहरुख 

शाहरुख हमेशा से ही अंडरवर्ल्ड की हिट लिस्ट में रहे हैं। इससे पहले भी करियर में कई बार उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा चुकी हैं। पिछले साल अक्तूबर में भी उन्हें फिल्म 'पठान' और 'जवान' की सफलता के बाद जान से मारने की धमकियां मिली थीं। इस बारे में सुपरस्टार ने महाराष्ट्र पुलिस में लिखित में शिकायत दर्ज करवाई थी जिसके बाद उन्हें वाई प्लस सिक्योरिटी दी गई थी।

अंडरवर्ल्ड के आगे आज तक नहीं झुके अभिनेता 

पिछले साल मशहूर निर्देशक संजय गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट कर शाहरुख की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था, ‘90 के दशक में शाहरुख इकलौते ऐसे एक्टर थे जो अंडरवर्ल्ड के आगे नहीं झुके। उन्होंने कहा कि गोली मारनी है तो मार दो, पर तुम्हारे लिए काम नहीं करूंगा। मैं पठान हूं। शाहरुख आज भी वैसे ही हैं।’

Sanjay Chakraborty: गायक-संगीतकार संजय चक्रवर्ती गिरफ्तार, नाबालिग के यौन उत्पीड़न का लगा आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed