फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sanjay Chakraborty arrested Singer composer accused of assaulting a minor full details inside

Sanjay Chakraborty: गायक-संगीतकार संजय चक्रवर्ती गिरफ्तार, नाबालिग के यौन उत्पीड़न का लगा आरोप

Thu, 14 Nov 2024 04:36 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 14 Nov 2024 04:36 PM IST
सार

गायक और संगीतकार संजय चक्रवर्ती सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। संजय पर नाबालिग छात्रा के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। 
 

विज्ञापन
Sanjay Chakraborty arrested Singer composer accused of assaulting a minor full details inside
संजय चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गायक और संगीतकार संजय चक्रवर्ती को बुधवार को मुंबई में कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी कोलकाता के चारु मार्केट इलाके में अपनी गायन कक्षाओं की एक नाबालिग छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में की गई है।

विज्ञापन

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज 

शहर पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी को मुंबई से ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाया गया है और शहर की निचली अदालत में पेश किया गया है। अदालत ने उन्हें 18 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। संजय चक्रवर्ती एक अन्य प्रसिद्ध संगीतकार पंडित अजय चक्रवर्ती के छोटे भाई हैं। उनके खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप तय किए गए हैं।

विज्ञापन

शिकायत की सूचना पर किया मुंबई का रुख 

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले आरोपी के खिलाफ उनकी एक नाबालिग छात्रा के माता-पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने चक्रवर्ती पर अपनी बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। उस शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और पुलिस शिकायत दर्ज होने की सूचना मिलने पर आरोपी कोलकाता छोड़कर मुंबई में रहने लगा। मुंबई अधिकारियों के सहयोग से कोलकाता पुलिस ने संजय को उनके दोस्त के घर से गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संजय चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़नी तय

प्रारंभिक शिकायत के अनुसार, घटना की सूचना सबसे पहले पीड़ित परिवार ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के बेलघोरिया पुलिस स्टेशन में दी थी। बैरकपुर सिटी पुलिस द्वारा दायर जीरो एफआईआर के माध्यम से मामले को कोलकाता पुलिस के चारु मार्केट पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया गया, जिससे उस क्षेत्राधिकार के बाहर जांच करने की अनुमति मिल गई जहां शिकायत शुरू में दर्ज की गई थी। कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्टि की कि संजय को मुंबई में एक अन्य गायक के आवास से पकड़ा गया और आगे की जांच के लिए ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता वापस लाया गया।


Balaji Telefilms: 'द साबरमती रिपोर्ट' से पहले बालाजी टेलीफिल्म्स ने बनाईं ये फिल्में, कैसी रही कमाई? जानें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed