फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sridevi popularity in out of india

भारत ही नहीं, पाकिस्तान और जापान में भी श्रीदेवी के दीवाने, सिंगापुर-मलेशिया में तो जुनून था

Mon, 26 Feb 2018 03:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Feb 2018 03:48 PM IST
विज्ञापन
sridevi popularity in out of india
भारत में तो श्रीदेवी ने दिलों पर राज किया है, भारत से बाहर पाकिस्तान और दूसरे देशों में भी उनका जलवा कम नहीं था। पाकिस्तान में भी ट्विटर पर श्रीदेवी को लेकर चर्चा जारी है। पाकिस्तानी पत्रकार हामिद मीर ने ट्वीट करके बताया कि रविवार को वहाँ के टीवी चैनल जिओ न्यूज ने हेडलाइन्स में पहले पांच मिनट तक श्रीदेवी को याद किया।
विज्ञापन


सिंगापुर में तो एक रेस्तरां सिर्फ इसलिए मशहूर है क्योंकि वहां श्रीदेवी जैसी और उनके नाम पर एक गुड़िया है। जापान जैसे देशों में भी श्रीदेवी का खूब नाम था और वहां की मीडिया में भी श्रीदेवी के निधन से जुड़ी खबरें लगातार आ रही हैं।
विज्ञापन


 

जापान में लोकप्रिय

sridevi popularity in out of india
श्रीदेवी की फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' जापान में भी रिलीज हुई थी। फिल्म 'रूप की रानी चोरों का राजा' में श्रीदेवी एक सीन में जापानी लड़की के लिबास (कीमोनो) और किरदार में नजर आई थीं और इसका इस्तेमाल जापान में फिल्म प्रमोट करने के लिए भी किया गया था।

जब जापान में फिल्म आई थी तो प्रधानमंत्री शिंजो आबे की पत्नी खास तौर पर इसे देखने आई थीं। रजनीकांत के बाद श्रीदेवी पहली ऐसी भारतीय एक्टर थीं जो जापान में इतनी लोकप्रिय हुईं। मलेशिया की मीडिया में भी श्रीदेवी से जुड़ी खबरें छाई हुई हैं।

आखिरी फिल्म 'मॉम'

sridevi popularity in out of india
वहाँ की सबसे पुरानी पार्टियों में से एक मलेशियन इंडियन कांग्रेस के नेता वेल पारी ने भी ट्विटर पर श्रीदेवी को याद किया है और उन्हें बहन मानते थे। जब पिछले साल श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम' आई थी तो ये उनकी 300वीं फिल्म भी थी जिनका जश्न भी मनाया गया। 50 साल के करियर में लोगों ने हिंदी, तेलुगू, मलयालम और तमिल फिल्मों में उन्हें कई बार देखा।

लेकिन ये किसी ने नहीं सोचा था कि 'मॉम' उनकी आखिरी फिल्म होगी। पर उनके चाहने वाले उन्हें आखिरी मर्तबा इस साल आने वाली शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' में देख सकेंगे। इसमें वो एक छोटे से रोल भी, मेहमान भूमिका में नजर आएंगी। कुछ महीने पहले शाहरुख और करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें श्रीदेवी, करिश्मा, काजोल, रानी और आलिया नजर आ रही हैं।

ऋतिक का पहला शॉट

sridevi popularity in out of india
वैसे श्रीदेवी और शाहरुख खान 90 के दशक में एक साथ फिल्म 'आर्मी' में काम कर चुके हैं। श्रीदेवी ने रजनीकांत से लेकर आफताब शिवदसानी और ऋतिक रोशन तक के साथ काम किया। हालांकि आफताब और ऋतिक को बतौर बाल कलाकार श्रीदेवी के साथ काम करने का मौका मिला था। आफताब शिवदसानी फिल्म 'चालबाज' में तो ऋतिक ने 'भगवान दादा' (1986) में श्रीदेवी के साथ काम किया था।

ऋतिक ने दरअसल ट्विटर पर अपने उस अनुभव के बारे में लिखा भी है कि बतौर बाल कलाकार उनका पहला शॉट श्रीदेवी के साथ था। श्रीदेवी ने खुद भी कभी बाल कलाकार के रूप में ही अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। श्रीदेवी की आखिरी फिल्म में भी एक पाकिस्तानी लड़की सजल अली ने उनकी बेटी का रोल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed