फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sridevi passed away dead body returns mumbai from dubai

घर पहुंचा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, जानिए अंतिम संस्कार का पूरा शेड्यूल

Wed, 28 Feb 2018 05:22 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Feb 2018 05:22 AM IST
विज्ञापन
sridevi passed away dead body returns mumbai from dubai
श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई एयरपोर्ट से उनके घर पहुंचा।

दुबई से मौत के 72 घंटे के बाद बॉलीवुड अदाकारा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर सोमवार रात 10:45 बजे मुंबई के लोखंडवाला स्थित ग्रीन एकर्स आवास पहुंचा। बता दें कि चाचा अनिल कपूर के घर से श्रीदेवी की दोनों बेटियां सोनम कपूर के साथ अपने घर पहुंच चुकी हैं। इसके अलावा श्रीदेवी के आखिर दर्शन के लिए उनके घर कई दिग्गज हस्तियां पहुंच रही हैं। जानकारी के अनुसार आज सुबह श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को सेलिब्रेशन क्लब ले जाया जाएगा। जहां लोग सुबह 9.30 से 12.30 बजे तक अंतिम दर्शन कर सकेंगे।

विज्ञापन


ये क्लब उनके घर के पास स्थित है। इसके बाद श्रीदेवी के घर से दोपहर दो बजे अंतिम यात्रा निकलेगी। और कल शाम को ही 3.30 से 5.30 बजे के बीच विले पार्ले के पवन हंस शमशान गृह में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पार्थिव शरीर पहुंचने के बाद उनके घर के बाहर फैंस की भीड़ इकट्ठा हो गई है। जिसको संभालने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिल्म अभिनेता सलमान खान श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए लोखंडवाला स्थित उनके निवास पहुंचे। दर्शन के बाद सलमान खान देर रात वहां से निकल गए। 

विज्ञापन
 



बता दें कि इससे पहले मुंबई एयरपोर्ट से घर तक लाने में पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी क्योंकि सड़क के दोनों ओर प्रशंसकों की भीड़ जुटी हुई थी। दुबई से सोमवार शाम 6:30 बजे श्रीदेवी का पार्थिव शरीर लेकर बोनी कपूर, बेटे अर्जुन कपूर समेत अन्य परिजन देर रात मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे थे। दरअसल, दुबई में मौत के बाद कानूनी प्रक्रिया में तीन दिन का वक्त लग गया। जिसके बाद दुबई सरकार के मीडिया हाउस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कई बार ट्वीट कर बताया गया कि इस जटिल मामले की सभी नियमित प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद यह केस अब बंद हो चुका है।


जांच एजेंसियों ने मामले में किसी साजिश से इनकार कर दिया है। दुबई में भारतीय वाणिज्य दूत ने भी ट्वीट कर पुष्टि की कि दुबई पुलिस ने पार्थिव शरीर का लेपन कराने के बाद शव ले जाने की इजाजत दे दी है। श्रीदेवी के सौतेले पुत्र अर्जुन कपूर मंगलवार सुबह ही पिता के साथ दुबई पहुंचे थे।

मुंबई स्थित परिजनों ने बयान जारी कर जानकारी दी कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच पूरी करने के बाद दुबई पुलिस मुख्यालय ने भी कह दिया कि मौत का कारण बेहोश होकर दुर्घटनावश बाथटब में गिरना था। बेटी खुशी, जाह्नवी, बोनी कपूर और समस्त कपूर एवं अयप्पन परिवार की ओर से संवेदनशील रिपोर्टिंग और भावनात्मक सहयोग के लिए मीडिया का विशेष आभार व्यक्त किया गया। गौरतलब है कि फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत दुबई में शनिवार (24 फरवरी) की रात 11 बजे हुई थी।  


 

मीडिया रिपोर्ट से नाराजगी

sridevi passed away dead body returns mumbai from dubai
sridevi
अनिल कपूर के घर सांत्वना देने आए निर्देशक अनीश बज्मी ने कहा, ‘मैंने पूरे कपूर परिवार के साथ काम किया है। मैं कल्पना भी नहीं कर सकता कि बोनीजी के साथ ऐसा हादसा भी हो सकता है। वह श्रीदेवी को बहुत प्यार करते थे। मैंने परिवार को नहीं बताया कि मीडिया में किस तरह की रिपोर्टिंग हो रही है। यह दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। श्रीदेवी जैसी हस्ती के साथ ऐसा बर्ताव नहीं होना चाहिए।’
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed