Spider Man No Way Home Day 6: 'स्पाइडर-मैनः नो वे होम' 16 दिसंबर गुरुवार को रिलीज हुई थी। रिलीज पहले दिन ही इस फिल्म ने शानदार ओपनिंग की थी। इसके बाद फिल्म ने लगातार बढ़ोत्तरी बनाते हुए तीसरे और चौथे दिन भी रिकॉर्ड कलेक्शन किया था। स्पाइडर मैन फिल्म को रिलीज हुए पांच दिन बीत चुके हैं और छठे दिन भी इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म 'स्पाइडर मैन' ने छठे दिन भी बंपर कमाई की है। आपको बता दें कि 'स्पाइडर मैन नो वो होम' को करीब 3000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था।
2 of 4
'स्पाइडर मैन: नो वे होम'
- फोटो : सोशल मीडिया
छठे दिन भी स्पाइडर मैन का जादू बरकरार-
रिपोर्ट्स के मुताबिक स्पाइडर 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' ने पहले दिन गुरुवार को 45 करोड़ का कलेक्शन किया था। हालांकि इसके बाद शुक्रवार को फिल्म की कमाई की रफ्तार थोड़ी थमती हुई दिखाई दी थी। दूसरे दिन फिल्म में करीब 20 करोड़ का कारोबार किया था, लेकिन तीसरे दिन फिर से बढ़त बनाते हुए स्पाइडर मैन ने 26 करोड़ का कलेक्शन किया तो वहीं रविवार को वीकेंड पर चौथे दिन इस फिल्म ने 28 करोड़ की कमाई की थी जिसके बाद ये फिल्म सौ करोड़ी क्लब में शामिल हो गई थी। पांचवें दिन सोमवार को भी फिल्म ने 12.10 करोड़ रुपये कमाए थे और इसी के साथ मंगलवार को भी इस फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली, जिसके चलते फिल्म ने छठे दिन तकरीबन 10 करोड़ रुपये की कमाई की है। जिसके चलते ये फिल्म अब तक लगभग 130 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। उम्मीद है कि ये फिल्म 150 करोड़ तक का कारोबार कर लेगी।
3 of 4
Spider Man No Way Home Review
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हॉलीवुड फिल्म स्पाइडर-मैन नो वे होम' में टॉम हॉलैंड लीड रोल में हैं और उनके साथ जेंडाया भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के निर्देशक हैं जॉन वॉट्स। अगर बात स्पाइडर मैन की करें तो दुनिया भर में लोग इस नाम से बहुत अच्छी तरह वाकिफ हैं। बच्चों के लिए तो स्पाइडर मैन उनका चहेता हीरो है। फिलहाल बड़ों में भी स्पाइडर मैन की मूवी देखने का काफी क्रेज है।
4 of 4
स्पाइडर-मैन नो वे होम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अगर बात भारत में रिलीज होने वाली हॉलीवुड फिल्मों की करें तो अब तक स्पाइडर मैन की जितनी भी मूवी रिलीज हुई हैं वे सब लोगों की पसंदीदा रही हैं और अब स्पाइडर मैनः नो वे होम को तो दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल ही रही है। इसके अलावा भी मार्वल सिनेमैटिक की फिल्मों को भारत में काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिलती है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ ने भी देश में शानदार कमाई की थी।