फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   SP Balasubramaniam Funeral elaborate security and deployed around 500 personnel for singer Funeral

राजकीय सम्मान के साथ हुई एसपी बालासुब्रमण्यम की अंतिम विदाई, दी गई 24 बंदूकों की सलामी

Sat, 26 Sep 2020 10:42 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 26 Sep 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
SP Balasubramaniam Funeral elaborate security and deployed around 500 personnel for singer Funeral
एसपी बालासुब्रमण्यम का अंतिम संस्कार - फोटो : ANI

भारत के दिग्गज और मशहूर गायक एस पी बालासुब्रमण्यम का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।  शुक्रवार को 74 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली थी। शनिवार को एस पी बालासुब्रमण्यम को तिरुवल्लुवर में नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान फिल्मी सितारों के अलावा देश की कई बड़ी हस्तियां और उनके प्रशंसकों पहुंचे। एस पी बालासुब्रमण्यम का तमिलनाडु पुलिस की 24 बंदूकों की सलामी के बीच शनिवार को तमराइपक्कम स्थित उनके फार्म हाउस पर अंतिम संस्कार किया गया। एस पी बालासुब्रमण्यम के बेटे एसपी चरण ने पुजारियों के मंत्रोच्चारण के बीच पिता का अंतिम संस्कार किया, जिसके बाद 24 पुलिस कर्मियों ने उन्हें बंदूक की सलामी दी और बाद में उनके पार्थिव शरीर को दफना दिया गया। 

विज्ञापन


एस पी बालासुब्रमण्यम की अंतिम विदाई से पहले पूरे तिरुवल्लुवर में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। जिले के एसपी अरविंदन ने कहा था, 'एस पी बालासुब्रमण्यम की अंतिम यात्रा को देखते हुए हमने 500 पुलिसकर्मी द्वारा सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही ट्रैफिक पुलिस को भी सर्तक कर दिया है, ताकि लोगों को ट्रैफिक की समस्या का सामना न करना पड़े।' 
विज्ञापन

 
 

बता दें कि एस पी बालासुब्रमण्यम ने पांच दशक से ज्यादा समय तक सिनेमा के लिए काम किया। उन्होंने अपने करियर में 16 भाषाओं के 40,000 से ज्यादा गानों में अपनी आवाज दी। वह हिंदी सिनेमा में रोमांटिंक, जोशीले और मस्ती भरे गानों के लिए याद किए जाएंगे। एस पी बालासुब्रमण्यम ने हिंदी सिनेमा में करियर की शुरुआत 1981 में कमल हासन पर फिल्माए गए गाने 'एक दूजे के लिए' में अपनी आवाज देकर की थी। इसके बाद उन्होंने कई हिंदी फिल्मों के गाने गाए, जिनमें 'मैंने प्यार किया' और 'रोजा' आदि शामिल हैं।


हिंदी से ज्यादा एस पी बालासुब्रमण्यम ने तमिल और तेलुगु फिल्मों के लिए गाने गाए थे, लेकिन वह 1980 और 1990 के दशक में बॉलीवुड के रोमांटिक गाने गाए जाने के लिए जाने जाते थे। एस पी बालासुब्रमण्यम ने आखिरी बार हिंदी सिनेमा में शाहरुख खान की 2013 में आई फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में एक गाने को अपनी आवाज दी थी।



बालासुब्रमण्यम ने बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्मों के ढेर सारे गाने गाए थे। उन्होंने 'मेरे रंग में रंगने वाली', 'पहला पहला प्यार है', 'मौसम का जादू' और 'हम आपके हैं कौन' सहित और भी कई गानों में अपनी आवाज दी। छह बार के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता बालासुब्रमण्यम को 'एक दूजे के लिए' गीत के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। यह हिंदी फिल्म जगत में उनका पहला गाना था। 

पढ़ें: देव आनंद का पारस सा स्पर्श पाकर सोना बन गए ये सितारे, गुरुदत्त से लेकर तब्बू तक लिस्ट में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed