फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   SP Balasubrahmanyam Singer Is Stable Son Shares Health Update

एसपी बालासुब्रमण्यम की हालत में तेजी से सुधार, बेटे ने जारी किया हेल्थ अपडेट वीडियो

Thu, 27 Aug 2020 01:51 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 27 Aug 2020 01:51 PM IST
विज्ञापन
SP Balasubrahmanyam Singer Is Stable Son Shares Health Update
एसपी बालासुब्रमण्यम - फोटो : सोशल मीडिया

सदाबहार गायक एसपी बालासुब्रमण्यम की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और तमाम दूसरी भाषाओं में सैकड़ों हिट गाने गा चुके बालासुब्रमण्यम की सेहत के लिए उनके प्रशंसक लगातार प्रार्थनाएं करते रहे हैं। एसपी बालासुब्रमण्यम (SP Balasubramaniam) चेन्नई के 'एमजीएम हेल्थकेयर' में भर्ती हैं।

विज्ञापन


उनके बेटे एसपी चरण ने गायक की सेहत के बारे में ताजा जानकारी देते हुए सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया है। अस्पताल ने भी इस बात की पुष्टि की है कि एसपी पहले से बेहतर हैं और उनपर उपचार का असर हो रहा है। फिलहाल एसपी बालासुब्रमण्यम की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


बता दें कि एसपी बालासुब्रमण्यम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो मैसेज साझा करके अपने कोरोना वायरस से पीड़ित होने की पुष्टि की थी। 5 अगस्त को जारी किए इस संदेश में उन्होंने बताया था कि उनमें कोरोना के हल्के-फुल्के लक्षण पाए गए हैं। बालासुब्रमण्यम ने बताया कि उन्हें हल्का हल्का बुखार और जुकाम हो रहा था जिसकी वजह से उन्होंने कोरोना वायरस का परीक्षण करवाया। वह समय 74 साल के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी बालासुब्रमण्यम का नाम सबसे ज्यादा फिल्मी गानों में आवाज देने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। उन्हें पद्म श्री (2001) और पद्म भूषण (2011) से भी नवाजा जा चुका।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#SPB health update

A post shared by S. P. Charan/Producer/Director (@spbcharan) on


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed