फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   katappa fame actor sathyaraj and Suriya charged with non-bailable arrest warrant

'कटप्पा' समेत आठ के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Wed, 24 May 2017 02:51 PM IST
amarujala.com -Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com -Presented by: कुशमिता राणा Updated Wed, 24 May 2017 02:51 PM IST
विज्ञापन
katappa fame actor sathyaraj and Suriya charged with non-bailable arrest warrant
suriya
साउथ के जाने माने एक्टर सूर्या  और बाहुबली के कटप्पा यानी सत्याराज के खिलाफ मंगलवार को ऊटी जुडीशियल मजिस्ट्रेट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। सूर्या के अलावा सात लोगों के खिलाफ ये गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। इन सब पर साल 2009 से मानहानि का एक केस चल रहा है। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि न्यू इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के अनुसार तमिल दैनिक ने एक लेख प्रकाशित किया था जिसमें एक अभिनेत्री ने अभिनेताओं और अभिनेत्री के समूह के खिलाफ वेश्यावृत्ति के आरोपों के बारे में बात की थी। इस लेख को फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने इसका विरोध किया था 
विज्ञापन


जिसके बाद माफी मांगने की मांग की गई थी। इसके बाद, नजीर संगम ने एक बैठक का आयोजन किया जहां अभिनेता ने पत्रकारों से कथित तौर पर बुरा सलूक किया। इसके बाद वरिष्ठ पत्रकार रोज़ारियो मारिया सुसाई ने ऊटी न्यायिक मजिस्ट्रेट के साथ शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब मामला मुकदमे में आया, तो अभिनेताओं ने मद्रास उच्च न्यायालय के तहत मामला रद्द करने की कोशिश की, लेकिन उनकी याचिका खारिज कर दी गई। जब अभिनेता को 15 मई को अदालत में पेश होने के लिए कहा गया था, तो वो वहां नहीं आए। इसलिए मजिस्ट्रेट ने एक गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद ट्विटर पर सूर्या के फैंस उनके सपोर्ट में आने लगे है। जिसके कारण #WeSupportSuriya ट्रेंड कर  रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed