Ram Charan: राम चरण ने पूरी की कैंसर से पीड़ित बच्चे की ख्वाहिश, नन्हे फैन संग तस्वीरें हुईं वायरल
टॉलीवुड अभिनेता राम चरण ने हाल ही में कुछ ऐसी दरियादिली दिखाई जिसे देख सोशल मीडिया पर हर कोई उनकी तारीफ करते नहीं थक रहा है।
विस्तार
अभिनेता राम चरण साउथ फिल्म इंडस्ट्री के गोल्डन बॉय हैं और एसएस राजामौली निर्देशित फिल्म आरआरआर से उनका स्टारडम नेक्स्ट लेवल का हो गया है। वह फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के अलावा विनम्र स्वभाव के लिए भी जाने जाते हैं। एक बार फिर उन्होंने अपने काम से सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया।
हाल ही में राम चरण ने दरियादिली दिखाई, जहां नौ साल के छोटे से बच्चे की ख्वाहिश उन्होंने पूरी की। कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रहे इस बच्चे का नाम रवुला मणि कुशल है जिसका इलाज स्पर्श हॉस्पाइस हॉस्पिटल में चल रहा है। बच्चे की इच्छा थी कि वह राम चरण से मिले और उनके साथ कुछ वक्त बिताए। अस्पताल की डायरेक्टर नंदिनी रेड्डी ने बच्चे का सपना पूरा किया और साउथ सुपरस्टार राम चरण से बच्चे की मुलाकात करवाई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
इन तस्वीरों में राम चरण अपने नन्हें फैन रावुला मणि कुशल के साथ बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। राम चरण ने बच्चे के साथ क्वालिटी टाइम बिताया और उसके लिए गिफ्ट भी खरीदा। उन्होंने भावनात्मक समर्थन प्रदान किया और बच्चे के जीवन में आशा की भावना पैदा की, जिससे उन्हें बीमारी के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखने की ताकत मिली। इसके अलावा, राम चरण ने बच्चे के माता-पिता से भी मुलाकात की, उन्हें उनकी कठिन यात्रा के दौरान आराम और प्रोत्साहन दिया। अस्पताल में राम चरण की यात्रा ने न केवल बच्चे के चेहरे पर मुस्कान ला दी, बल्कि कई लोगों के दिलों को भी छू लिया जो उनकी दया और उदारता से प्रभावित हुए।
#RamCharan met a 9 year old kid who's ailing from Cancer through make a wish foundation, Charan fulfilled the Kid's wish by spending some time with him
— Thyview (@Thyview) February 9, 2023
Golden Heart 💛 @AlwaysRamCharan pic.twitter.com/xDFrRH87bo
यह भी पढ़ें: शादी के बाद सिद्धार्थ-कियारा की लगी लॉटरी!, करण जौहर ने दिया इतना बड़ा तोहफा